विज्ञापन

Advocate Murder: एमपी के श‍िवपुरी में वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कौन थे संजय सक्सेना?

Madhya Pradesh Shivpuri Lawyer Murder: एमपी शिवपुरी जिले की करैरा तहसील में वकील संजय सक्सेना की कोर्ट जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई. प्रारंभिक जांच में जमीनी विवाद को वजह माना जा रहा है. पुलिस सीसीटीवी और कॉल डिटेल्स के आधार पर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है.

Advocate Murder: एमपी के श‍िवपुरी में वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कौन थे संजय सक्सेना?

Advocate Sanjay Saxena Karera Shivpuri: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की करैरा तहसील में शनिवार को दिनदहाड़े एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना उस समय हुई जब एडवोकेट संजय कुमार सक्सेना रोज की तरह बाइक से कोर्ट जा रहे थे. बताया जा रहा है कि पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर सरे बाजार अंधाधुंध फायरिंग कर दी.

आनंद सागर मंदिर के पास वारदात

जानकारी के मुताबिक मृतक एडवोकेट संजय सक्सेना घिरियाली मोहल्ला, पुराना बाजार के निवासी थे. वारदात करैरा इलाके में किले के पीछे स्थित आनंद सागर मंदिर के पास सिद्धन रोड पर हुई. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हमलावर पैदल आए थे या किसी वाहन से. 

MP Shivpuri Lawyer Shot Dead in Broad who was Advocate Sanjay Saxena Karera

MP Shivpuri Lawyer Shot Dead in Broad who was Advocate Sanjay Saxena Karera

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

बताया जा रहा है कि घटना के कुछ देर बाद उसी सड़क से गुजर रहे एक अन्य वकील ने संजय सक्सेना को सड़क पर घायल अवस्था में देखा. उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.  

MP Shivpuri Lawyer Shot Dead in Broad who was Advocate Sanjay Saxena Karera

MP Shivpuri Lawyer Shot Dead in Broad who was Advocate Sanjay Saxena Karera

एमपी के श‍िवपुरी में वकील की हत्या के मामले में शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर का बयान सामने आया है. उन्‍होंने कहा कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है. कई पुलिस टीम गठित कर दी गई हैं.

जमीनी विवाद बना हत्या की वजह

परिजनों ने पुलिस को बताया है कि संजय सक्सेना का कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद के चलते चार लोगों पर हत्या का शक जताया गया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज, फोन लोकेशन और कॉल डिटेल्स के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है. फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं.

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close