विज्ञापन
This Article is From Feb 14, 2026

एमवाय अस्पताल में मारपीट का VIDEO; इलाज को लेकर भिड़े दो पक्ष, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांत

इंदौर के एमवाय अस्पताल के एमएलसी वार्ड में दो पक्षों के बीच हुए विवाद और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. इलाज को लेकर शुरू हुई कहासुनी हाथापाई में बदल गई, जिसके बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई.

एमवाय अस्पताल में मारपीट का VIDEO; इलाज को लेकर भिड़े दो पक्ष, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांत

Indore MY Hospital Fight Video: इंदौर के एमवाय अस्पताल में उस समय हंगामा मच गया, जब एमएलसी वार्ड में दो पक्ष इलाज से जुड़ी बात पर आपस में भिड़ गए. बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई. इस मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया. हालांकि, किसी भी पक्ष ने अब तक शिकायत दर्ज नहीं कराई है.

दो पक्षों में अचानक बढ़ गया विवाद

एमवाय अस्पताल के एमएलसी वार्ड में मौजूद लोगों के मुताबिक, किसी छोटी सी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई. देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई. वीडियो में साफ दिखाई देता है कि दोनों ओर से धक्का-मुक्की और हाथापाई हो रही है, जिससे वहां मौजूद मरीज और परिजन घबरा गए. घटना का वीडियो कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस वीडियो में अस्पताल का वार्ड दिखाई दे रहा है, जहां दोनों पक्ष आपस में भिड़े हुए हैं. 

मौके पर पहुंची पुलिस ने कराया मामला शांत

विवाद बढ़ता देख अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. संयोगितागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग करते हुए स्थिति पर काबू पाया. कुछ देर बाद माहौल शांत हो गया और अस्पताल की व्यवस्था सामान्य रूप से शुरू हो गई.

अभी तक दर्ज नहीं हुई कोई शिकायत

पुलिस के मुताबिक, मारपीट में शामिल किसी भी पक्ष ने अभी तक थाने में लिखित शिकायत नहीं की है. इसके बावजूद, पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आवश्यक वैधानिक कदम उठाए जाएंगे.

पुलिस ने शुरू की जांच

संयोगितागंज थाना पुलिस ने वीडियो का तकनीकी विश्लेषण शुरू कर दिया है. पुलिस यह जांच कर रही है कि विवाद किस वजह से शुरू हुआ, मारपीट में कौन-कौन शामिल था और घटना के दौरान अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी तो नहीं रही.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com