विज्ञापन
This Article is From May 09, 2024

अंधविश्वास की इंतेहा ! युवक ने खुद की जीभ काटकर भगवान को किया भेंट 

Off Beat News in Hindi : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अंधविश्वास का अनोखा मामला सामने आया है. जहां एक व्यक्ति ने अंधविश्वास के चलते अपनी जीभ काट ली. इसके बाद युवक ने जीभ को काटकर एक पत्थर के पास रख दिया. पास से गुज़र रहे लोगों की नज़र पड़ी तो युवक लहूलूहान हालत में पड़ा हुआ था.

अंधविश्वास की इंतेहा ! युवक ने खुद की जीभ काटकर भगवान को किया भेंट 
अंधविश्वास की इंतेहा ! युवक ने खुद की जीभ काटकर भगवान को किया भेंट 
दुर्ग:

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अंधविश्वास का अनोखा मामला सामने आया है. जहां एक व्यक्ति ने अंधविश्वास के चलते अपनी जीभ काट ली. इसके बाद युवक ने जीभ को काटकर एक पत्थर के पास रख दिया. पास से गुज़र रहे लोगों की नज़र पड़ी तो युवक लहूलूहान हालत में पड़ा हुआ था. इसके बाद राहगीरों ने 108 नंबर पर मामले की जानकारी दी. खबर मिलते ही 108 की टीम मौके पर पहुंचकर उसे इलाज के लिए जिला अस्प्ताल दुर्ग ले गया. घटना के बाद पुलिस को भी सूचित किया गया. जिसके बाद पुलिस ने मामले में रिपोर्ट बनाते हुए आगे की जांच शुरू की.

जानिए युवक ने क्या किया? 

मिली जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम राजेश्वर निषाद (33) है. राजेश्वर आज सुबह गांव के तालाब के पास बैठा हुआ था. जिसके बाद उसने एक पत्थर के पास बैठकर कुछ मंत्र पढ़ा. फिर अचानक से अपनी  जीभ काटकर पत्थर के पास रख दी. मामले को लेकर ASI ने बताया कि राजेश्वर जिस चाकू से जीभ काटा है वह चाकू खुद अपने साथ लाया था. ग्रामीणों ने बताया कि राजेश्वर शंकर भगवान की पूजा करता था. शिव जी को भेंट करने के लिए उसने अपना जीभ काट है. राजेश्वर शादीशुदा है. उसकी पत्नी गूंगी है और उसके तीन बच्चे हैं. पुलिस ने मौके से चाकू बरामद कर लिया है और इस घटना को अंधविश्वास मानकर मामले की जांच कर रही है. 

पत्नी को लेकर हुआ खुलासा 

जानकारी के लिए बता दें कि जीभ कटने की वजह से राजेश्वर का बयान नहीं हो पाया है. घटना के बाद निषाद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ग्रामीणों का कहना है कि निषाद ने अंधविश्वास के कारण इस घटना को अंजाम दिया है. वह इच्छापूर्ति के लिए भगवान शिव को अपनी जीभ चढ़ाना चाहता था. वहीं, उसकी पत्नी पहले से ही गूंगी है. पुलिस बच्चों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें : 

ग्वालियर : कोर्ट के बाहर रो रही महिला को हवलदार ने बनाया हवस का शिकार

स्टेज से लाखों का बैग लेकर फुर्र हुए चोर, शादी में सब खींचते रह गए सेल्फी

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com