Madhya Pradesh Chhattisgarh Live Updates: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 21 फरवरी 2026 (शनिवार) को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व विष्णु देव साय से जुड़े कार्यक्रम सुर्खियों में हैं. (CM Vishnu Deo Sai Birthday) सीएम साय अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं. (CM Mohan Yadav Datia Visit ) मुख्यमंत्री मोहन कृषि उपज मंडी प्रांगण सेवढ़ा दतिया में जिले को 532 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दे रहे हैं.
मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र जारी है. शनिवार को सत्र को छठा दिन है. प्रदेश में संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय के 'औकात में रहो' वाली टिप्प्णी पर सियासी बवाल जारी है. इस बयान को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार व कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा नेताओं पर निशाना साध रहे हैं. उधर, छत्तीसगढ़ में दसवीं व बारहवीं बोर्ड की परीक्षाएं जारी हैं.
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की पल पल की बड़ी खबरें देखने के लिए आप NDTVMPCG वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं.