विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2026

बंधक बनाकर वसूली: पैसों की लेन-देन विवाद में रची थी साजिश, दो बंधकों को पुलिस ने छुड़ाया; 6 आरोपी गिरफ्तार

Raipur News: संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक झोपड़ी में छापेमारी की कार्रवाई की गई, जहां से जीवन यदु और राकेश शर्मा को मुक्त कराया गया. पूछताछ में खुलासा हुआ कि लगभग 2 लाख रुपये के लेन-देन विवाद के चलते आरोपियों ने अगवा कर दोनों को बंधक बना लिया था.

बंधक बनाकर वसूली: पैसों की लेन-देन विवाद में रची थी साजिश, दो बंधकों को पुलिस ने छुड़ाया; 6 आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgrah News: राजधानी रायपुर में अपहरण और लूट की बड़ी साजिश को नाकाम किया गया है. समय रहते दो बंधकों को पुलिस ने छुड़ा लिया है. मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है. दरअसल, पुलिस को 19 फरवरी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत घोराही तालाब रामकुंड क्षेत्र में दो व्यक्तियों को अवैध रूप से बंधक बनाकर मारपीट की जा रही है. सूचना मिलते ही डीसीपी वेस्ट संदीप पटेल ने मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए.

पुलिस ने घेराबंदी कर दो बंधकों को छुड़ाया

एडिशनल डीसीपी राहुल देव शर्मा और एसीपी इशु अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना आजाद चौक की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई. क्षेत्र की घेराबंदी कर योजनाबद्ध तरीके से सघन तलाशी ली गई.

Latest and Breaking News on NDTV

जबरन जमीन के दस्तावेजों पर कराए हस्ताक्षर

संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक झोपड़ी में रेड कार्रवाई की गई, जहां से जीवन यदु (धमतरी) और राकेश शर्मा (धमतरी) को मुक्त कराया गया. पूछताछ में खुलासा हुआ कि लगभग 2 लाख रुपये के लेन-देन विवाद के चलते आरोपियों ने सुनियोजित षड्यंत्र रचकर दोनों को करबला तालाब के पास से अगवा कर बंधक बना लिया था. हथियारों के बल पर मारपीट कर जबरन जमीन के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए. साथ ही नगद राशि, बैंक दस्तावेज, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल लूट ली गई.

ये 6 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी कामरान अब्बास, नवीन उर्फ नन्नू ढीमर, लक्की निषाद उर्फ छोटा चिकन, राकेश धीवर, अनिल धीवर, हरिओम सोनकर को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही आरोपियों के कब्जे से 3,500 रुपये नगद, 2 पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस और 06 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं. 

ये भी पढ़ें: नायब तहसीलदार, कलेक्टर से IAS कैडर तक: जहां मिली कमान वहां किया कमाल, जानिए प्रमोशन से IAS बने वीरेंद्र बहादुर पंचभाई की कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com