विज्ञापन
This Article is From Mar 31, 2025

अब अबूझमाड़ में भीषण मुठभेड़, कई नक्सलियों के मारे जाने की आशंका

CG Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच एक भीषण मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की आशंका है. सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की.

अब अबूझमाड़ में भीषण मुठभेड़, कई नक्सलियों के मारे जाने की आशंका
मुठभेड़ के बाद हथियार और नक्सल सामग्री बरामद
ndtv

Abujhmad Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एक और भीषण मुठभेड़ हुई है. अबूझमाड़ क्षेत्र के घमंडी पारा जंगल में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई. इस एनकाउंटर में कई नक्सलियों के मारे जाने की आशंका है. 

इस अभियान में नारायणपुर डीआरजी, बस्तर फाइटर और एसटीएफ की संयुक्त टीम शामिल थी, जो माड़ डिवीजन के अंतर्गत कम्पनी नम्बर 01 के शीर्ष नक्सलियों की सूचना पर निकली थी. 

कई जगह खून के धब्बे और घसीटने के निशान मिले 

मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई से माओवादी अपनी जान बचाने के लिए हथियार छोड़कर जंगल में भागने को मजबूर हो गए. घटना स्थल पर कई जगह खून के धब्बे और घसीटने के निशान मिले हैं, जिससे माओवादियों के मारे जाने और घायल होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है. हालांकि मुठभेड़ में घायल या मारे गए माओवादियों की सटीक संख्या की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है.

भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद

सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की है. इसमें 1 नग एसएलआर रायफल, एसएलआर का 12 नग जिंदा कारतूस, 1 नग मैग्जीन, 1 नग वॉकी-टॉकी, पिट्ठू बैग, नक्सली साहित्य, मेडिकल सामग्री और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं शामिल हैं. 

दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर इनामी नक्सली ढेर 

बता दें कि छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बल लगातार एक्शन मोड में हैं. यहां दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर के पास भी नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच सोमवार को मुठभेड़ हुई. इस दौरान पुलिस बल को बड़ी सफलता भी मिली. इस एनकाउंटर में एक महिला नक्सली को ढेर कर दिया गया है. उसके पास से एक इंसास राइफल भी बरामद किया गया. महिला नक्सली रेणुका उर्फ बानु पर 25 लाख रुपये इनाम घोषित था. 
 

ये भी पढ़ें :- 'पक्का मकान बन गया है?' PM मोदी के सवाल पर मुस्कराए दल्लु राम बैगा और दिया ये जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com