विज्ञापन
This Article is From Oct 08, 2025

लोगों की नशों में जहर घोलने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दुर्ग पुलिस ने बरामद किए 10 हजार नशीले कैप्सूल

Durg Drug Smuggler Arrested: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार नशीली दवाओं की खेप बरामद की है. इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो भिलाई खुर्सीपार के रहने वाले हैं.

लोगों की नशों में जहर घोलने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दुर्ग पुलिस ने बरामद किए 10 हजार नशीले कैप्सूल

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की बड़ी खेप बरामद की है. साथ ही पांच आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. उनके पास 10 हजार नशीली गोलियां मिली हैं. आरोपी जिला अस्पताल की मोर्चरी के पास खड़े थे, ग्राहक की तलाश कर रहे थे.

आरोपी नशीली दवाइयों का जखीरा यूपी के बनारस से ट्रेन के जरिए लाते थे. फिर दुर्ग में बेचते थे. पुलिस को मुखबिर से आरोपियों की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्हें धर दबोचा.

ऑपरेशन विश्वास चलाया

दुर्ग के CSP हर्षित मेहर ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली दवाइयों (कैप्सूल) की बिक्री करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी संगठित रूप से नशे का व्यापार करते थे और इनके तार उत्तर प्रदेश से जुड़े हुए हैं. पुलिस ने आरोपियों से लगभग 10000 प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल जब्त किए हैं.

इतनी हैं नशीली दवाइयां

सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को पकड़ा और पूछताछ की. आरोपियों से से 160 पत्ते ट्रामाडोल कैप्सूल (प्रत्येक पत्ते में 24 कैप्सूल, कुल 3,840 कैप्सूल) और 2 स्मार्ट फोन जब्त किए.

इन आरोपियों की निशानदेही पर दो अन्य आरोपियों आसिफ मोहम्मद और शाहिद कुरैशी, को भिलाई के जामुल सब्जी बाजार के पास से पकड़ा है. पूछताछ में इनके कब्जे से 250 पत्ते नशीली कैप्सूल (प्रत्येक पत्ते में 24 कैप्सूल, कुल 6,000 कैप्सूल) और 2 स्मार्ट फोन जब्त किए गए. इस प्रकार, इस प्रकरण में कुल पांच आरोपियों से 9,840 ट्रामाडोल कैप्सूल और 4 स्मार्ट फोन जब्त किए गए. सभी आरोपी भिलाई खुर्सीपार के रहने वाले हैं.

ये भी पढ़ें- Cough Syrup Death: एमपी में 20 मासूमों ने गंवाई जान, जहरीली कफ सिरप का एक बच्चा हुआ शिकार

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com