विज्ञापन

शादी के घर में इंटिमेट होने से इनकार... पति ने हथौड़े से की पत्नी की हत्या, साली और भतीजी पर भी किया हमला

Surajpur Crime News: पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कुछ समय पहले सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद वह शारीरिक रूप से कमजोर हो गया था. इसी दौरान उसकी पत्नी अपने मायके में रहने लगी थी. शादी में शामिल होने के लिए वह घर पहुंचा तो पत्नी से संबंध बनाने की जिद की, लेकिन उसने मना कर दिया. इसी बात से गुस्सा होकर उसने वारदात को अंजाम दिया.

शादी के घर में इंटिमेट होने से इनकार... पति ने हथौड़े से की पत्नी की हत्या, साली और भतीजी पर भी किया हमला

Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के सरहरी गांव में एक सनकी पति ने पत्नी, साली और भतीजी पर हाथौड़े से हमला कर दिया. हमले में पत्नी की मौत हो गई, जबकि साली और भतीजी गंभीर रूप से घायल हैं. पति-पत्नी में लंबे समय से अलगाव चल रहा था. आरोपी पति शादी वाले घर में पत्नी के साथ इंटिमेट होना (संबंध बनाना) चाहता था. बहुत दबाव बनाने के बाद भी जब पत्नी इसके लिए तैयार नहीं हुई तो वह भड़क गया. गुससे में आकर उसने उसकी हत्या कर दी. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.  

पुलिस ने बताया कि आरोपी गणेश कुशवाहा पेशे से ड्राइवर है और चंदौरा थाना क्षेत्र के रेवटी का रहने वाला है. वह अपने साले सुरेश की शादी में शामिल होने के लिए सरहरी गांव आया था. बारात से लौटने के बाद देर रात सभी लोग सो गए. इसी दौरान आरोपी ने अपनी पत्नी यशोदा को नींद से जगाकर संबंध बनाने की इच्छा जताई, लेकिन शादी का घर होने और मेहमानों की मौजूदगी के कारण पत्नी ने इससे साफ इनकार कर दिया. आरोपी ने उसे मनाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी. 
Latest and Breaking News on NDTV

हथौड़ा लाकर पत्नी से सिर पर किए वार 

पत्नी के इनकार से आरोपी भड़क गया और बकरी बांधने वाले कमरे में रखा हथौड़ा उठाकर पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. इससे उसकी मौत हो गई. अपनी बहन यशोदा के पास सो रही साली गंगोत्री ने विरोध किया तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया. शोर सुनकर बचाव करने पहुंची भतीजी पिंकी पर भी आरोपी ने हमला कर दिया. हमले में गंगोत्री गंभीर रूप से घायल हो गई, उसे इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है, जबकि साली पिंकी का इलाज अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है.

 'सेक्स' के धंधे से रईस बनी सगी बहनें अमरीन-आफरीन कौन? चंदन ने बदला धर्म, गुजरात-मुंबई से जुड़े तार, जानें कहानी

पुलिस ने बहन के घर से आरोपी को पकड़ा 

इधर, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गणेश फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और प्रतापपुर, चंदौरा और रेवटी थानों की संयुक्त टीम गठित कर मामले की जांच की गई. साइबर सेल और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे बलरामपुर जिले के रामानुजगंज क्षेत्र से बड़ी बहन के घर से गिरफ्तार कर लिया गया. 

VIDEO: 'मेरे भइया से दूर हट जा...' यह कहकर युवक पर टूट पड़ी युवती, बीच सड़क की चांटे और चप्पल की बरसात 

हादसे के बाद कमजोर हुआ तो मायके रहने लगी पत्नी 

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कुछ समय पहले सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद वह शारीरिक रूप से कमजोर हो गया था. इसी दौरान उसकी पत्नी अपने मायके में रहने लगी थी. शादी में शामिल होने के लिए वह घर पहुंचा तो पत्नी से संबंध बनाने की जिद की, लेकिन उसने मना कर दिया. इसी बात से गुस्सा होकर उसने वारदात को अंजाम दिया. आरोपी ने कहा कि उसकी साली भी बहन का पक्ष लेती थी, इस कारण उसने उस पर भी हमला किया था. पहले वह चाकू से पत्नी की हत्या कर आत्महत्या की योजना बना रहा था, लेकिन बाद में हथौड़ा से उसे मार डाला.  

पुलिस ने हथौड़ा किया बरामद 

सूरजपुर, एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा भी बरामद कर लिया, जिसे आरोपी गणेश ने सरहरी गांव में एक बांस के पेड़ के नीचे छिपा दिया था. पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास कर चुका है. उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.   

VIDEO: बंदूक पर डिस्को... कांग्रेस विधायक का प्रतिनिधि कुर्सी पर बैठकर फायर करता रहा, डांसर नाचती रही  

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close