विज्ञापन
This Article is From Aug 04, 2024

Hareli पर्व को लेकर सीएम विष्णु देव साय का खास संदेश, कहा-प्रदेश में हमेशा बनी रहे खुशहाली

CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को हरेली पर्व की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश आज हरेली पर्व मना रहा है.

Hareli पर्व को लेकर सीएम विष्णु देव साय का खास संदेश, कहा-प्रदेश में हमेशा बनी रहे खुशहाली
सीएम साय ने लोगों को हरेली की दी शुभकामनाएं
IANS

Hareli Festival in CG: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में हरेली पर्व की धूम हर तरफ देखने को मिली. प्रदेश वासी हरेली के रंग में पूरी तरह से डूबे हुए दिखे. इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Dev Sai) ने लोगों को पर्व की शुभकामनाएं दी. सीएम साय ने कहा कि हम मुख्यमंत्री निवास में भी इस त्यौहार को मना रहे हैं. पर्व को साथ में मनाने के लिए हमने दूसरे नेताओं को भी निमंत्रण दिया था. इनमें प्रदेश के तीन बार के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, हमारे दोनों उप मुख्यमंत्रियों के अलावा तमाम विधायक और पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए.

विधि विधान के साथ सीएम आवास पर हुई पूजा

सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि पूरे विधि विधान के साथ भगवान शिव और किसानों के संयंत्रों की पूजा की गई. भगवान शिव से छत्तीसगढ़ में खुशहाली, अच्छी बारिश, किसानों के घरों में सुख समृद्धि की प्रार्थना की गई. उन्होंने कहा कि कल सावन का सोमवार है. इस दिन हम भोरमदेव में भगवान शिव का दर्शन और उनका जलाभिषेक करेंगे.

क्या है हरेली पर्व

गौरतलब है कि हरेली छत्तीसगढ़ का एक पारंपरिक त्यौहार है, जिसे हर साल जुलाई या अगस्त में मनाया जाता है. यह संकेत होता है कि किसान अपनी फसल काटने के बाद नई फसल की तैयारी शुरू करते हैं. हरेली पर्व का मुख्य उद्देश्य किसानों के लिए अच्छी फसल और समृद्धि की कामना करना है. इस दिन किसान अपने खेतों में जाकर भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करते हैं.

ये भी पढ़ें :- नाले ने रोका प्रसूता का रास्ता... रेस्क्यू टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया अस्पताल, लोगों को हर रोज हो रही परेशानी

क्या है हरेली की मान्यता

इस त्योहार पर लोग अपने घरों और खेतों को सजाते हैं और विभिन्न प्रकार के भोजन और मिठाइयां बनाते हैं. वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर त्योहार को मनाते हैं और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं. ऐसे में सीएम हाउस पर भी इस त्योहार को बहुत खास अंदाज में मनाया गया. 

ये भी पढ़ें :- सीएम साय के गृहनगर में बेहतर होंगी स्वास्थ्य सेवाएं, जशपुर में 18 एमबीबीएस चिकित्सकों की नियुक्ति

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com