विज्ञापन

केरलम दौरे पर जाएंगे CM साय, BJP प्रत्याशियों की नामांकन रैली में होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज केरलम जा रहे हैं. वह दो विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की नामांकन रैली में शामिल होंगे. इसके बाद वे दिल्ली और फिर रायपुर लौट आएंगे.

केरलम दौरे पर जाएंगे CM साय, BJP प्रत्याशियों की नामांकन रैली में होंगे शामिल

Chhattisgarh Hindi News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Deo Sai) आज केरलम का दौरा करेंगे. वह केरलम की दो विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की नामांकन रैली में शामिल होंगे. चैंगान्नूर से भाजपा प्रत्याशी एमवी गोपाल कुमार और अरणमुला विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कुम्मनाम राजशेखरन की नामांकन रैली में शामिल होंगे.

नामांकन रैली में शामिल होने के बाद वह केरलम से शाम दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम करेंगे. दूसरे दिन यानी 24 मार्च को वह रायपुर लौट आएंगे.

9 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई को नतीजे

केरलम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान 9 अप्रैल 2026 को होगा और वोटों की गिनती 4 मई 2026 को की जाएगी. यह चुनाव एक ही चरण में आयोजित होगा. वहीं, पुडुचेरी में मतदान 9 अप्रैल और वोटों की गिनती 4 मई 2026 को होगी.

ये भी पढ़ें- खल्लारी रोप-वे हादसा: कंपनी पर FIR दर्ज, CM के जांच आदेश, हवा में अचानक कैसे टूटा ट्रॉली का केबल?

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close