विज्ञापन
This Article is From Mar 23, 2026

केरलम दौरे पर जाएंगे CM साय, BJP प्रत्याशियों की नामांकन रैली में होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज केरलम जा रहे हैं. वह दो विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की नामांकन रैली में शामिल होंगे. इसके बाद वे दिल्ली और फिर रायपुर लौट आएंगे.

केरलम दौरे पर जाएंगे CM साय, BJP प्रत्याशियों की नामांकन रैली में होंगे शामिल

Chhattisgarh Hindi News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Deo Sai) आज केरलम का दौरा करेंगे. वह केरलम की दो विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की नामांकन रैली में शामिल होंगे. चैंगान्नूर से भाजपा प्रत्याशी एमवी गोपाल कुमार और अरणमुला विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कुम्मनाम राजशेखरन की नामांकन रैली में शामिल होंगे.

नामांकन रैली में शामिल होने के बाद वह केरलम से शाम दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम करेंगे. दूसरे दिन यानी 24 मार्च को वह रायपुर लौट आएंगे.

9 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई को नतीजे

केरलम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान 9 अप्रैल 2026 को होगा और वोटों की गिनती 4 मई 2026 को की जाएगी. यह चुनाव एक ही चरण में आयोजित होगा. वहीं, पुडुचेरी में मतदान 9 अप्रैल और वोटों की गिनती 4 मई 2026 को होगी.

भाजपा की ओर से प्रत्याशी

  1. पीरूमाडे सीट से वी. रतीश
  2. पुथुप्पल्ली से रवीन्द्रनाथ वकत्थानम
  3. मवेलिक्कारा (SC) से अजीमोन
  4. अडूर (SC) से पंडालम प्रतापन
  5. चवरा से के.आर. राजेश
  6. चडायमंगलम से आर.एस. अरुण राज
  7. चिरायिनकीझू (SC) से बी.एस. अनुप
  8. तिरुवनंतपुरम से करमाना जयन
  9. अरुविक्करा से विवेक गोपान
  10. कोवलम से टी.एन. सुरेश
  11. नेय्यत्तिनकरा से एस. राजेशकरण नायर
  12. मन्नादिपेट सीट से ए. नमस्सिवायम
  13. ऊस्सुदु (SC) सीट से ई. थीप्पेनथन
  14. कलापेट सीट से पी.एम.एल. कल्याणसुंदरम
  15. राज भवन सीट से वी.पी. रामलिंगमे
  16. मुडालयारपेट सीट से ए. जॉनकुमार
  17. मनावेली सीट से एम्बलम आर. सेल्वम
  18. थिरुनल्लार सीट से जी.एन.एस. राजशेकरन
  19. नेरावी-टी.आर. पट्टिनम सीट से टीकेएसएम मीनाक्षीसुंदरम
  20. माहे विधानसभा सीट से ए. दिनेशन
  21. कासरगोड- अश्विनी एम.एल.
  22. कल्लियास्सेरी- एवी सनील कुमार
  23. तालिपरम्बा- एन हरिदास
  24. धर्मदाम- के. रंजीत
  25. थालास्सेरी- ओ निधिश
  26. कुथुपरम्बा- एडवोकेट शिजीलाल
  27. मट्टनुर- बीजू इलाक्कुझी
  28. कलपेट्टा- प्रशांत मालवयाल
  29. कोंडोट्टी- पी. सुब्रमण्यम
  30. एर्नाड- एडवोकेट एन श्रीप्रकाश
  31. मंजेरी- पथ्मश्री एम.
  32. पेरिंथलमन्ना- एडवोकेट केपी बबुराज
  33. मांकडा- लिजॉय पॉल
  34. मलप्पुरम-अश्वथी गुप्ता कुमार
  35. वेंगारा- जयकृष्णन वी.एन.
  36. वल्लिकुन्नु- एम प्रेमन मास्टर
  37. तिरुरंगडी- रिजु सी. राघव
  38. तनूर- दीपा पुज़हक्कल
  39. तिरुर- के नारायणन मास्टर
  40. थावनूर- रवि थेलाथ
  41. त्रिथला- वी. उन्नीकृष्णन मास्टर
  42. पट्टांबी- एडवोकेट पी. मनोज
  43. कोंगड (एससी)- रेनू सुरेश
  44. तरूर- सुरेश बाबू
  45. चित्तूर- प्रणेश राजेंद्रन
  46. अलाथुर- के.वी. प्रसन्न कुमार
  47. गुरुवयूर- एडवोकेट बी गोपालकृष्णन
  48. वडक्कनचेरी- एडवोकेट टीएस उल्लास बाबू
  49. ओल्लूर- बिजॉय थॉमस
  50. नटिका (एससी)- सी.सी. मुकुंदन
  51. पुदुक्कड़- ए. नागेश
  52. अलुवा- एमए ब्रह्मराज
  53. परवूर- वत्सला प्रसन्ना कुमार
  54. एर्नाकुलम- पीआर शिवशंकर
  55. चंगनास्सेरी- बी राधाकृष्ण मेनन
  56. अलाप्पुझा- एमजे जॉब
  57. अरनमुला- कुम्मनम राजशेखरन
  58. कुंडारा- डॉ. रॉबिन राधाकृष्णन (रॉबिन आरबी)
  59. कोल्लम- डॉ. एन. प्रताप कुमार

ये भी पढ़ें- खल्लारी रोप-वे हादसा: कंपनी पर FIR दर्ज, CM के जांच आदेश, हवा में अचानक कैसे टूटा ट्रॉली का केबल?

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com