विज्ञापन
This Article is From Feb 17, 2026

कांग्रेस विधायक ने विजयवर्गीय को बताया कुत्तों का प्रभारी, मध्य प्रदेश विधानसभा में जमकर हंगामा; BJP MLA बोले- अब आतंकवादी...

कांग्रेस विधायक भंवर सिंह शेखावत ने विजयवर्गीय को कुत्तों का प्रभारी बताया, जिस पर बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा ने कहा कि अब कुत्ते भी आतंकवादी हो रहे हैं. नसबंदी में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए। विजयवर्गीय ने कहा कि कुत्ते हमारे साथी हैं और नसबंदी सेंटर्स बढ़ाए जाएंगे.

कांग्रेस विधायक ने विजयवर्गीय को बताया कुत्तों का प्रभारी, मध्य प्रदेश विधानसभा में जमकर हंगामा; BJP MLA बोले- अब आतंकवादी...

Madhya Pradesh Vidhan Sabha Budget Session: मध्य प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के दौरान आवारा कुत्तों की बढ़ती आबादी पर अंकुश लगाने का मुद्दा गूंज उठा है. कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने कुत्तों की बढ़ती आबादी और लोगों को काटने की घटनाओं पर चिंता जताई. इस पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भोपाल नगर निगम क्षेत्र में आवारा किसने की बढ़ी संख्या को नियंत्रित करने के लिए एनिमल बर्थ कंट्रोल रूम कंट्रोल रूल्स 2023 के तहत बिना नसबंदी वाले आवारा कुत्तों को डार्क स्पॉट टीम पकड़कर नसबंदी केंद्र में ले जाती है. ऑपरेशन के बाद उन्हें उनके मूल स्थान पर फिर छोड़ दिया जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सदियों से स्वान (कुत्ता) हमारा मित्र रहा है. हमने अपनी लापरवाही से उसे उत्तेजित किया है. कई मोहल्लों में स्वान परिवार की तरह रहते हैं. विजयवर्गीय ने कहा मेरे मोहल्ले में भी परिवार की तरह रहते हैं, सभी के घर से एक रोटी दी जाती है. कुत्ता भूखा रहेगा तो आक्रामक होगा ही.

कांग्रेस विधायक की विजयवर्गीय पर तीखी टिप्पणी

कांग्रेस विधायक भंवर सिंह शेखावत ने कहा कि आज पहली बार पता चल रहा है कि कुत्तों के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय हैं. बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा ने कहा कि यह पहली बार पता चल रहा है कि अब कुत्ते भी आतंकवादी हो रहे हैं.

नसबंदी में हो रहा भ्रष्टाचार

कांग्रेस विधायक आतिफ वकील ने कहा कि कुत्तों के नसबंदी में भ्रष्टाचार हो रहा है. इस पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ऐसे हल्के कमेंट करना गलत है. फिर आतिफ अकील ने कहा कि इस बारे में सरकार जांच कर सकती है. इस दौरान राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि कांग्रेस की संख्या भी तो लगातार घट रही है. सदन में इस बात को लेकर दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई.

सिर्फ कागजों में नसबंदी, रेबीज इंजेक्शन की हो जांच

कांग्रेस विधायक राजन मंडलोई ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का पालन नहीं हो रहा है. सिर्फ कागजों पर करोड़ों की नसबंदी हो रही है. मेरे क्षेत्र बड़वानी में दो बच्चियों को कुत्तों ने काटा. रेबीज इंजेक्शन की भी जांच होनी चाहिए, कहीं ये नकली तो नहीं. कितने को मुआवजा दिया गया यह भी स्पष्ट किया जाए.

'नसबंदी सेंटर्स बढ़ाएंगे, लेकिन कुत्ता हमारा साथी रहा है'

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कुत्तों की आबादी तेजी से बढ़ती है. जनसंख्या बढ़ने के मुकाबले हमारी नसबंदी की संख्या कम है. हम इसे बढ़ाने की कोशिश करेंगे. बाहर से लोगों को बुलाकर नसबंदी के सेंटर्स बढ़ाने की भी कोशिश की जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि पूरे समाज को इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि श्वान हमारा साथी रहा है.

डॉग लवर्स से लोग परेशान

बीजेपी विधायक सीतासरन शर्मा ने कहा कि पालतू कुत्तों से दिक्कत नहीं है. आवारा कुत्तों और डॉग लवर्स से लोग परेशान हैं. बीजेपी विधायक राजेन्द्र पांडेय ने कहा कि खुले में मांस-अंडा बेचे जाते हैं. इन्हीं इधर-उधर का जूठन को खाकर कुत्ता वीभत्स होता है, जब उसे मांस नहीं मिलता तो काटता है.

ये भी- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मीट-अंडे की दुकान शहर से हो बाहर

मांस और अंडा शहर से बाहर बेचा जाए. बीजेपी विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि यह पूरे देश का विषय है. श्वान की संख्या और डॉग बाइट के मामले बहुत सामने आ रही हैं. सड़ा मांस, विषाक्त भोजन से कुत्ते विकृत रूप ले रहे हैं. एंटी रेबीज इंजेक्शन की कमी है. कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ये मेडिकल से भी स्वीकृत है कि कुत्ते मांस खाने से उत्तेजित हो जाते हैं. पहली रोटी गाय को आखिरी रोटी श्वान को देने का प्रावधान किया जाए.

गोपाल भार्गव ने की कुत्तों की नश्ल को खत्म करने की मांग

वहीं, विधायक गोपाल भार्गव ने कहा कि एक ऐसे देश में 80 करोड़ लोगों को सरकार मुफ्त में राशन दे रही हो, पालतू या आवारा श्वान की आवश्यकता क्या है. देश में लोग इतने संपन्न हो गए है कि लाखों रुपये श्वानों पर खर्च हो रहे हैं. जब तक हिंदुस्तान में हर आदमी को भरपेट भोजन नहीं मिल जाता श्वान की क्या आवश्यकता है ? इनकी आबादी-नश्ल को खत्म किया जाए.

सभी के सुझाव नोट किए, सरकार गंभीरता से लेगी

कुत्तों के मुद्दे पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सभी के सुझाव नोट कर लिए हैं. वहीं, विधानसभा अध्यक्ष ने कहा यह विषय बहुत गंभीर है. सरकार इसे बहुत गंभीरता से लेगी. इसके अलावा रेबीज के टीके की कमी को लेकर जताई जा रही चिंता पर स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में रेबीज इंजेक्शन की कोई कमी नहीं है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com