विज्ञापन

Wildlife Smuggling: शहडोल में वन्यजीव तस्करी पर कार्रवाई; 9 जिलों से 22 आरोपी गिरफ्तार, पैंगोलिन समेत ये मिला

Wildlife Smuggling: शहडोल दक्षिण वन मंडल की डीएफओ श्रद्धा पेन्द्रे ने बताया कि अक्टूबर 2025 से अब तक की इस कार्रवाई में कुल 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन जीवित पैंगोलिन, उनकी स्केल्स और तेंदुए की खाल बरामद की गई है.

Wildlife Smuggling: शहडोल में वन्यजीव तस्करी पर कार्रवाई; 9 जिलों से 22 आरोपी गिरफ्तार, पैंगोलिन समेत ये मिला
Wildlife Smuggling: शहडोल में वन्यजीव तस्करी पर कार्रवाई; 9 जिलों से 22 आरोपी गिरफ्तार, पैंगोलिन समेत ये मिला

Wildlife Smuggling: शहडोल जिले में दक्षिण वन मंडल की टीम (Forest Department) ने प्रदेश में फैले वन्यजीव तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले तीन महीनों के दौरान नौ जिलों में सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ किया है. वन विभाग ने पैंगोलिन की अवैध तस्करी में शामिल कुल 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से तीन जिंदा पैंगोलिन, पैंगोलिन की स्केल्स, तेंदुए की खाल, एक कार, एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई. सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया.

Wildlife Smuggling: जिंदा पैंगोलीन

Wildlife Smuggling: जिंदा पैंगोलिन

सूचना के बाद शुरू हुई कार्रवाई, अक्टूबर 2025 से चला अभियान

शहडोल वन विभाग को लंबे समय से दुर्लभ प्रजाति पैंगोलिन की तस्करी की सूचनाएँ मिल रही थीं. 27 अक्टूबर 2025 को विभाग को पुख्ता सूचना मिली कि इलाके में तस्कर सक्रिय हैं, जिसके बाद अभियान शुरू किया गया. कार्रवाई के दौरान शहडोल के चार, उमरिया के एक, अनूपपुर के दो, डिंडोरी के दो और जबलपुर जिले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया. यह मामला शहडोल जिले के जैतपुर रेंज में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत दर्ज किया गया.

Wildlife Smuggling: गिरफ्तार किए गए आरोपी

Wildlife Smuggling: गिरफ्तार किए गए आरोपी

सिवनी, दमोह और कटनी में भी पकड़े गए आरोपी

  • 19 जनवरी 2026 को सिवनी जिले के देवघटा क्षेत्र से दो आरोपियों को तेंदुए की खाल के साथ पकड़ा गया.
  • 10 फरवरी 2026 को दमोह जिले से एक आरोपी को जीवित पैंगोलिन के साथ गिरफ्तार किया गया.
  • उसी दिन कटनी जिले से पांच तस्कर एक जिंदा पैंगोलिन के साथ गिरफ्तार किए गए.
  • जबलपुर में कार से मिला जिंदा पैंगोलिन

आगे की पूछताछ में खुलासा हुआ कि कुछ आरोपी जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र में सक्रिय हैं. कुर्रे मार्ग रेलवे अंडरब्रिज के पास मारुति सुजुकी और हीरो होंडा वाहनों में कुछ संदिग्ध मिले. तलाशी लेने पर एक वाहन के बैग से जिंदा पैंगोलिन बरामद किया गया. आरोपियों को तुरंत हिरासत में लेकर कोर्ट में प्रस्तुत किया गया.

डीएफओ ने कार्रवाई को बताया बड़ी सफलता

शहडोल दक्षिण वन मंडल की डीएफओ श्रद्धा पेन्द्रे ने बताया कि अक्टूबर 2025 से अब तक की इस कार्रवाई में कुल 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन जीवित पैंगोलिन, उनकी स्केल्स और तेंदुए की खाल बरामद की गई है. उन्होंने कहा कि वन विभाग ने लगातार खामियों पर काम करते हुए कई जिलों में फैले नेटवर्क का खुलासा किया है और भविष्य में भी सख्ती जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें : Turtle Smuggling: पटना-इंदौर एक्सप्रेस में 311 दुर्लभ प्रतिबंधित कछुए जब्त; जानिए कैसे हुआ एक्शन

यह भी पढ़ें : Good News: इंदौर में मेट्रो विस्तार को रफ्तार, सुपर कॉरिडोर से रेडिसन तक 11 KM ट्रैक तैयार, हरी झंडी का इंतजार

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Tourism: कोरिया में पर्यटन को सौगात, CM साय ने झुमका डैम में किया ओपन थिएटर का लोकार्पण

यह भी पढ़ें : Surya Grahan 2026: इस साल का पहला सूर्य ग्रहण आज; जानिए क्यों खास है रिंग ऑफ फायर, क्या भारत पर पड़ेगा असर

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close