विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2024

Chhattisgarh:  सुरक्षा बलों ने नक्सली शिविर और हथियार बनाने का कारखाना किया ध्वस्त, चार लड़ाके भी हुए गिरफ्तार

Soorya Shakti Abhiyan: छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर माड़ और उत्तर बस्तर मंडल के नक्सलियों के कैंप पर पुलिस ने धावा बोल दिया. यहां मुठभेड़ के बाद नक्सलियों के लिए बैरल ग्रेनेड लांचर (BGL) बनाने के कारखाने को ध्वस्त कर दिया गया. 

Chhattisgarh:  सुरक्षा बलों ने नक्सली शिविर और हथियार बनाने का कारखाना किया ध्वस्त, चार लड़ाके भी हुए गिरफ्तार

Naxalite weapon factory demolished : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर (Kanker), नारायणपुर (Narayanpur) और पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के सीमावर्ती जिले में सुरक्षाबलों ने अभियान ‘सूर्य-शक्ति' चलाकर नक्सली शिविरों को ध्वस्त कर दिया है. यहां से 4 नक्सलियों को भी गिरफ्तार किया गया है. 

कई स्थानों पर हुई मुठभेड़

दरअसल पुलिस अफसरों को सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र ( Maharashtra) की सीमा पर माड़ एवं उत्तर बस्तर मंडल के नक्सलियों की मौजूदगी है. ऐसे में इस इलाके में टीम को रवाना किया गया. पुलिस की टीम छत्तीसगढ़ के कांकेर और नारायणपुर तथा महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के उरचापाल, परैधी, पांगुर, टेकामेटा, मुसपर्से, कुकुर आदि गांवों के जंगल में 4 दिनों तक मौजूद रहकर अभियान ‘सूर्य-शक्ति' चलाया. इस अभियान में एसटीएफ, कांकेर डीआरजी, नारायणपुर डीआरजी और सीमा सुरक्षा बल के जवान शामिल थे. कई स्थानों पर पुलिस और नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई और सुरक्षा बलों ने बड़ी मात्रा में नक्सलियों के फेंके गए सामान को बरामद किया. 

कारखाने को ध्वस्त किया 

इस अभियान के दौरान जंगल-पहाड़ियों पर नक्सलियों के लिए बैरल ग्रेनेड लांचर ( BGL) बनाने के कारखाने को ध्वस्त किया गया तथा कारखाने से ड्रिलिंग मशीन व पंचिंग मशीन आदि बरामद की गई. अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने बाईपाड ग्रेनेड लांचर, 14 बीजीएल शैल, दो एयर राइफल, दो मजल लोडिंग वैपन 12 बोर की एक बंदूक, इंसास राइफल की तीन मैगजीन, एक टेलिस्कोप, दो जनरेटर और अन्य सामान बरामद किया. नारायणपुर जिले के टेकामेटा गांव की पहाड़ी के करीब सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई.

ये भी पढ़ें NDTV की खबर का असर: पुलिस आरक्षक भर्ती में आयु सीमा 5 वर्ष बढ़ी, 'विष्णु कैबिनेट' में हुआ फैसला

यहां से हुई गिरफ्तारी 

छत्तीसगढ़ में तकिलकोट और बिनागुण्डा गांव के बीच पहाड़ी में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया. बुधवार को पुलिस अफसरों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है.

ये भी पढ़ें India vs Afghanistan T20 Match: एक मैच में देखने को मिले दो-दो सुपर ओवर ! आखिर में भारत ने अफगानिस्तान को हराया

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com