विज्ञापन
This Article is From Oct 31, 2025

बिलासपुर में कंप्टीशन कम्युनिटी कोचिंग संस्था पर टीचर्स का फूटा गुस्सा, 6 माह से नहीं मिला वेतन तो पहुंचे थाने

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में एक कोचिंग संस्थान के शिक्षकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि संस्थान प्रबंधन ने बीते एक साल से उनका वेतन नहीं दिया है.

बिलासपुर में कंप्टीशन कम्युनिटी कोचिंग संस्था पर टीचर्स का फूटा गुस्सा, 6 माह से नहीं मिला वेतन तो पहुंचे थाने

Chhattisgarh Hindi News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के चर्चित कोचिंग संस्थान कंप्टीशन कम्युनिटी के शिक्षकों ने शुक्रवार को पुलिस की शरण ली है. शिक्षकों का आरोप है कि संस्थान प्रबंधन ने बीते एक साल से उनका वेतन नहीं दिया है. करीब 5 से 6 महीने की तनख्वाह बकाया है, जो प्रत्येक शिक्षक के हिसाब से लगभग 1.5 लाख से 3.5 लाख रुपये तक बनती है.

शिक्षकों का कहना है कि उन्होंने कई बार वेतन भुगतान की मांग की, लेकिन हर बार मैनेजिंग डायरेक्टर ने तारीख बढ़ाकर टाल दिया. अब स्थिति ऐसी हो गई है कि शिक्षकों को मानसिक, पारिवारिक और आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही छात्रों की पढ़ाई भी इसकी वजह से बाधित हो रही है, जिसके कारण भारी संख्या में शिक्षकों के साथ छात्र भी थाने पहुंचे.

ये भी पढ़ें- भिलाई स्टील प्लांट के 700 मजदूर परिवारों का खतरे में जीवन, घर छोड़ने का मिला नोटिस

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com