विज्ञापन

कांग्रेस में काका-बाबा गुट खींचतान: 17 पदाधिकारियों के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल, पढ़ें क‍िस ने क्‍या लिखा?

Chhattisgarh Surajpur Congress: सूरजपुर में कांग्रेस के 17 पदाधिकारियों के सामूहिक इस्तीफे से संगठन में गुटबाज़ी खुलकर सामने आ गई है. टीएस सिंहदेव और भूपेश बघेल समर्थकों के बीच खींचतान को लेकर सियासी हलचल तेज है, हालांकि आधिकारिक रूप से इस्तीफे की पुष्टि नहीं हुई है.

कांग्रेस में काका-बाबा गुट खींचतान: 17 पदाधिकारियों के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल, पढ़ें क‍िस ने क्‍या लिखा?

Chhattisgarh Surajpur Congress Resign:  छत्तीसगढ़ में टी.एस. सिंहदेव (बाबा) और भूपेश बघेल (काका) के समर्थकों के बीच खींचतान ने एक बार फिर सूरजपुर कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति को सुर्खियों में ला दिया है. सूरजपुर जिला कांग्रेस के जिला संगठन में संयुक्त महामंत्री, महामंत्री और सचिव सहित 17 पदाधिकारियों के सामूहिक इस्तीफे से सियासी पारा चढ़ गया है. इस्तीफों का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हलचल तेज हो गई, हालांकि आधिकारिक रूप से जिला कांग्रेस कमेटी को अब तक कोई इस्तीफा प्राप्त नहीं हुआ है. 

इस्तीफों के पीछे गुटीय असंतोष?

सूत्रों के मुताबिक इस्तीफा देने वालों में ज्यादातर नेता टी.एस. सिंहदेव खेमे से जुड़े माने जाते हैं. इनमें पूर्व मंत्री व सांसद खेल साय सिंह की बहू का नाम भी चर्चा में है. 

Chhattisgarh Surajpur Congress

Chhattisgarh Surajpur Congress

बताया जा रहा है कि संगठन में भूपेश बघेल समर्थकों को तरजीह दिए जाने से असंतोष पनपा. विवाद की जड़ ‘संगठन सृजन' अभियान के तहत जिलाध्यक्ष चयन को माना जा रहा है.  

Latest and Breaking News on NDTV

सरगुजा पैलेस समर्थित नामों को स्थानीय स्तर पर समर्थन नहीं मिला, जिसके बाद राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति से युवा नेत्री शशि सिंह को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया.  

Latest and Breaking News on NDTV

जिलाध्यक्ष चयन पर मचा घमासान

पूर्व जिलाध्यक्ष भगवती राजवाड़े को दोबारा मौका दिलाने की कोशिशें भी चर्चा में रहीं, पैलेस समर्थकों ने एड़ी चोटी का जोर लगाया, लेकिन आलाकमान ने सर्वसम्मति से आए नाम को प्राथमिकता दी. 

Latest and Breaking News on NDTV

दिलचस्प यह कि कार्यकारिणी की अंतिम सूची सरगुजा संभाग के वरिष्ठ नेताओं को पहले ही भेजी गई थी और उस समय कोई आपत्ति सामने नहीं आई. मगर घोषणा होते ही समर्थकों के इस्तीफों की झड़ी ने कई सवाल खड़े कर दिए. 

Latest and Breaking News on NDTV

जनपद सदस्य भावना सिंह ने अपने इस्तीफे को व्यक्तिगत निर्णय बताते हुए कहा कि बिना पूछे जिम्मेदारी दिए जाने के कारण उन्होंने पद छोड़ा है, पार्टी नहीं. 

Latest and Breaking News on NDTV

वहीं जिला महामंत्री संगठन संजय दोषी ने सोशल मीडिया पर इस्तीफा वायरल करने को अनुचित बताया और कहा कि हर समस्या के समाधान के लिए पार्टी मंच मौजूद है. 

Latest and Breaking News on NDTV

बीजेपी का तंज

इस बीच बीजेपी ने भी तंज कसते हुए इसे ‘काका-बाबा' की पुरानी लड़ाई करार दिया. जिला अध्यक्ष मुरली सोनी ने कहा कि सत्ता में रहते हुए भी यही खींचतान विकास में बाधा बनी और अब विपक्ष में रहते हुए भी जारी है.  

Latest and Breaking News on NDTV

अब बड़ा सवाल यही है. क्या ‘संगठन सृजन' कांग्रेस को नई मजबूती देगा या यह गुटबाज़ी पार्टी की जड़ों को और कमजोर करेगी? फिलहाल सूरजपुर कांग्रेस की राजनीति में सन्नाटा नहीं, बल्कि रणनीतिक हलचल साफ नजर आ रही है.

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close