विज्ञापन
This Article is From Sep 08, 2023

बलरामपुर : गौ तस्करों की हिमाकत तो देखिए ! पुलिस ने रोका तो गाड़ी से कुचलने का किया प्रयास

पुलिस अपने चेंकिंग के अभियान में लगी हुई थी कि तभी पुलिस को देख एक वाहन का चालक अपनी गाड़ी को तजी के साथ भागने का प्नयास करने लगा, जिसके बाद पुलिस ने बैरीकेडिंग लगाकर डीपाडीह में इनके वाहन को रोकने का प्रयास किया तो वाहन चालक ने बैरिकेडिंग को टक्कर मारकर, पुलिस के ही आरक्षक पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया

बलरामपुर : गौ तस्करों की हिमाकत तो देखिए ! पुलिस ने रोका तो गाड़ी से कुचलने का किया प्रयास
पुलिस आरोपियों का पीछा किया तो आरोपी अपनी गाड़ी छोड़कर भाग गए, पुलिस आरोपियों के बारे में जांच कर रही है
बलरामपुर:

बलरामपुर जिले में पशु तस्करों में कानून का कोई खौफ नहीं. इसकी बानगी गुरुवार रात तब दिखी जब शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में इन तस्करों पुलिस के जवान पर ही गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया. हालांकि बाद में पुलिस के पीछा करने पर तस्कर अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए. फिलहाल पुलिस ने उनके वाहन को जब्त कर लिया है.  बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव आने वाल हैं इसलिए पुलिस की सख्ती काफी बढ़ गई है. पुलिस वाहनों की लगातार जांच कर रही है.

पुलिस ने लगाया बैरीकेडिंग

पुलिस अपने चेंकिंग के अभियान में लगी हुई थी कि तभी एक वाहन का चालक अपनी गाड़ी को तेजी के साथ भगाने का प्नयास करने लगा, जिसके बाद पुलिस ने बैरीकेडिंग लगाकर डीपाडीह में इनके वाहन को रोकने का प्रयास किया, तो वाहन चालक ने बैरिकेडिंग को टक्कर मारकर, पुलिस के ही आरक्षक पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया. गनीमत रही कि उनका ये प्रयास सफल नहीं हो पाया, पुलिस आरक्षक बाल - बाल बच गया. 

ये भी पढ़ें : विजय बघेल फिर हरायेंगे भूपेश बघेल को : डॉ रमन सिंह

आरोपी फरार, वाहन जब्त

इसके बाद पुलिस की टीम ने आरोपियों का पीछा करना शुरू किया.  कोटालू गांव में आरोपी पुलिस से बचने के उद्देश्य से चलती हुई गाड़ी से कूदकर फरार हो गए. पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो उसमें पुलिस को 6 गायें मिली. तस्करों ने गायों को बांधकर गाड़ी में रखा हुआ था. पुलिस ने आरोपियों के वाहन को जब्त कर लिया है और आरोपियों के बारे में पूरी जांच कर रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com