विज्ञापन
This Article is From Mar 10, 2026

नाबालिग बेटी को घर से भगाने वाले युवक को पुलिस ने छोड़ा तो नाराज पिता ने थाने में खा लिया जहर

Suicide Attempt At Police Station: कोलारस थाना क्षेत्र निवासी पिता कन्हैया जाटव लापता नाबालिग बेटी केस में न्याय नहीं मिला तो आत्महत्या की कोशिश की, जिससे थाने में हड़कंप मच गया. बेटी को भगाने वाले युवक के खिलाफ पीड़ित पिता ने सख्त कदम उठाने की दरख्वास्त की, लेकिन कार्रवाई के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया, जिससे नाराज होकर पीड़ित पिता ने जहर खा लिया.

नाबालिग बेटी को घर से भगाने वाले युवक को पुलिस ने छोड़ा तो नाराज पिता ने थाने में खा लिया जहर
FATHER CONSUMED POISON AT POLICE STATION AFTER ACCUSED RELEASED BY POLICE

Minor Kidnapping Case: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में सोमवार को पुलिस के एक्शन से नाराज एक पिता द्वारा थाने में जहर खाने का मामला सामने आया है. पिता नाबालिग बेटी को घर से भगाने के आरोपी युवक को थाने की पुलिस द्वारा छोड़ जाने से नाराज था और जहर खाकर थाने में आत्महत्या करने की कोशिश की. पीड़ित को आनन-फानन में पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

कोलारस थाना क्षेत्र निवासी पिता कन्हैया जाटव लापता नाबालिग बेटी के केस में न्याय नहीं मिला तो आत्महत्या की कोशिश की, जिससे थाने में हड़कंप मच गया. बेटी को भगाने वाले युवक के खिलाफ पीड़ित पिता ने सख्त कदम उठाने की दरख्वास्त की, लेकिन कार्रवाई के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया, जिससे नाराज होकर पीड़ित पिता ने जहर खा लिया.

ये भी पढ़ें-मोहन मंत्रिमंडल में राम निवास रावत की एंट्री तय? मंत्री प्रहलाद पटेल ने कैबीनेट में वापसी पर दिया बड़ा बयान

पांच दिन पहले अचानक पिता के घर से गायब हो गई थी नाबालिग 

रिपोर्ट के मुताबिक कोलारस कस्बे के पराई की पौर गांव निवासी कन्हैया जाटव की नाबालिग बेटी गत 5 मार्च को घर से अचानक लापता हो गई थी. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर तलाश शुरू की, लेकिन 9 मार्च को लापता नाबालिग लड़की खुद थाने पहुंच गई और पुलिस को बताया कि वह अपने मामा के लड़के के साथ गई थी. नाबालिग के साथ आरोपी युवक भी थाने पहुंचा था.

थाने पहुंची लड़की ने बताया कि वह मर्जी से लड़के के साथ गई थी

गौरतलब है करीब पांच दिनों तक घर से लापता रही नाबालिग लड़की घर से भगाने के आरोपी युवक के साथ थाने पहुंची तो पुलिस ने लड़की का मेडिकल परीक्षण करवाया और कोर्ट में धारा 164 के तहत उसके बयान दर्ज कराए. चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) के सामने भी उसके बयान लिए गए, जहां दिए बयान में लड़की ने बताया कि वह मर्जी से लड़के के साथ गई थी, जिसके बाद नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया.

ये भी पढ़ें-UPSC Exam Result 2025: दिन भर मना यशवर्धन सिंह के IAS बनने का जश्न, पर हमीरपुर UP का निकला 212वीं रैंक लाने वाला शख्स

नाबालिग लड़की को भगाने के आरोपी को छोड़ने से नाराज पिता कन्हैया जाटव ने मंगलवार सुबह कोलारस थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने की बात कहते हुए थाना परिसर में साथ लाई जहरीली दवा पी ली. जहर पीन से कन्हैया जाटव की तबीयत बिगड़ गई, उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां अभी भी उसका उपचार चल रहा है.

थाना प्रभारी बोले- 'मेडिकल परीक्षण के बाद युवक को छोड़ा गया'

कोलारस थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर ने बताया कि नाबालिग की बरामदगी के बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया. कोर्ट और CWC के सामने उसके बयान दर्ज किए गए थे, जिनमें उसने अपनी मर्जी से घर से जाने की बात कही थी. थाना प्रभारी ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट और युवक-युवती के लिए गए बयानों के बाद युवक को छोड़ा गया था. उन्होंने कहा कि अभी भी मामले की पड़ताल जारी है.

ये भी पढ़ें-National Highway: मध्य प्रदेश में आसान होगा हैदराबाद तक का सफर, पहाड़ों को चीरकर यहां बनाया जा रहा राष्ट्रीय राजमार्ग

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com