विज्ञापन
This Article is From Aug 31, 2023

मध्यप्रदेश : सितंबर के पहले हफ्ते में आएगी बीजेपी की दूसरी लिस्ट, जानिए किनके नाम लगभग तय

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी सितंबर के पहले हफ्ते में ही अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है. दूसरी लिस्ट में पार्टी 64 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है.

मध्यप्रदेश : सितंबर के पहले हफ्ते में आएगी बीजेपी की दूसरी लिस्ट, जानिए किनके नाम लगभग तय

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी सितंबर के पहले हफ्ते में ही अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है. दूसरी लिस्ट में पार्टी 64 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है. इससे पहले बीजेपी ने राज्य में अपने 39 उम्मीदवारों के नाम का पहली लिस्ट में ऐलान कर चुकी है. बता दें कि पिछले चुनाव में प्रदेश की 230 सीटों में से भाजपा 103 पर हार गई थी. पहली सूची में इन्ही हारी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया था. 

बीजेपी के सूत्रों की मानें तो दूसरी लिस्ट में करीब 35 सीटों पर सिंगल नाम तय हो चुके हैं. मसलन- डबरा से इमरती देवी, राधोगढ़ से हिरेन्द्र सिंह बंटी, राजनगर से अरविंद पटेरिया, बुरहानपुर से अर्चना चिटनीस और नागदा से दिलीप सिंह शेखावत के नाम करीब-करीब तय माने जा रहे हैं.

सूत्रों का दावा है कि दूसरी 29 सीटों पर पार्टी के सामने दो-तीन नामों का विकल्प है. जिस पर पार्टी जल्द ही फैसला ले लेगी. मसलन करैरा से जसवंत जाटव और रमेश खटीक, श्योपुर से दुर्गालाल विजय , महावीर सिंह सिसोदिया , ब्रजराज सिंह, मुरैना से रघुराज सिंह कंषाना , रुस्तम सिंह और राकेश रुस्तम सिंह, दिमनी से गिर्राज दंडोतिया , शिवमंगल सिंह तोमर , और ग्वालियर दक्षिण से , नारायण सिंह कुशवाह और अनूप मिश्रा के नाम रेस में बताए जा रहे हैं. 
पहली लिस्ट आने के बाद पार्टी के कई बड़े नेताओं ने कहा था कि भाजपा ने प्रत्याशी चयन का फॉर्मूला सिर्फ जिताऊ उम्मीदवार रखा है. वैसे भी पहली लिस्ट आने के बाद ये साफ हो गया था कि पार्टी परिवारवाद और उम्र का भी कोई बंधन नहीं रख रही है. इसके अलावा पहली सूची के तहत घोषित 39 उम्मीदवारों में से कई प्रत्याशियों का विरोध हो रहा है. लेकिन पार्टी के केंद्रीय नेताओं ने साफ कर दिया है कि पार्टी पहली सूची के किसी भी प्रत्याशी का टिकट अब नहीं बदलेगी. 

ये भी पढ़ें: MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने नव नियुक्त मंत्रियों को बांटे प्रभार, जानें किसको क्या मिला

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com