विज्ञापन
This Article is From Aug 18, 2023

"मैं राक्षस हूं": कांग्रेस नेताओं के विरोध में BJP को वोट देने के लिए कार्यकर्ता का अनोखा प्रदर्शन

अनूपपुर जिले के रहने वाले संजय कुमार शिवहरे ने अपने टीशर्ट में मैं राक्षस हूं, बीइंग भाजपा वोटर लिखकर पूरे शहर में घूमते देखे जा रहे हैं. जब उनसे बात की गई तो उन्होंने बताया कि कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि जो भाजपा को वोट देता है,  वह राक्षस प्रवृत्ति के हैं. रणदीप सुरजेवाला के बयान का मैं विरोध कर रहा हूं.

"मैं राक्षस हूं": कांग्रेस नेताओं के विरोध में BJP को वोट देने के लिए कार्यकर्ता का अनोखा प्रदर्शन

मध्यप्रदेश में साल के अंत मे चुनाव होना है, इस चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस पार्टी किसी भी तरह की लापरवाही नही करना चाहती बावजूद भी राजनीतिक दल से कोई न कोई बयानबाजी ऐसी हो ही जाती है जो चर्चा का विषय बन कर सामने आता .है जिसका खामियाजा पार्टी को कही न कही भुगतना पड़ सकता है. फिर भी ऐसे मामले देखने को मिल जाते है.

ch578npo

ताजा मामला है अनूपपुर जिले से में सामने आया है, जहां एक युवक अपने कपड़ों में मैं राक्षसों हूं, लिख कर पूरे शहर में घूम रहा है, जो पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है. कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता का विरोध करने के लिए उन्होंने यह तरीका अपनाया है. 

अनूपपुर जिले के रहने वाले संजय कुमार शिवहरे ने अपने टीशर्ट में मैं राक्षस हूं, बीइंग भाजपा वोटर लिखकर पूरे शहर में घूमते देखे जा रहे हैं. जब उनसे बात की गई तो उन्होंने बताया कि कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि जो भाजपा को वोट देता है,  वह राक्षस प्रवृत्ति के हैं. रणदीप सुरजेवाला के बयान का मैं विरोध कर रहा हूं.

दरअसल अनूपपुर जिले के रहने वाले संजय कुमार शिवहरे ने अपने टीशर्ट में मैं राक्षस हूं, बीइंग भाजपा वोटर लिखकर पूरे शहर में घूमते देखे जा रहे हैं. जब उनसे बात की गई तो उन्होंने बताया कि कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि जो भाजपा को वोट देता है,  वह राक्षस प्रवृत्ति के हैं. रणदीप सुरजेवाला के बयान का मैं विरोध कर रहा हूं और जब तक वह माफी नहीं मांगते, तब तक मैं टीशर्ट पहनकर पूरे शहर में विरोध  करूंगा.

e3pe4olg

संजय ने यह भी कहा कि मैं जब से वोट देने लायक हुआ तभी से मैं भाजपा को वोट दे रहा हूं. मैं और मेरी पूरी फैमिली भाजपा को वोट देता है. उनके बयान से मेरे भावनाएं आहत हुई हैं.  क्या मैं राक्षस हूं? इसी का मैं विरोध जताने के लिए मैंने अपने शर्ट में मैं राक्षस लिखा हूँ. ताकि मैं उनके बयान का विरोध कर सकूं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com