विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2023

गाड़ियों को आग के हवाले कर फरार हो जाता है शख्स, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

युवक का आग लगाने वाला वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो विदिशा पुलिस एक्शन मोड में आ गई. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अब युवक की तलाश की जा रही है.

गाड़ियों को आग के हवाले कर फरार हो जाता है शख्स,  CCTV में कैद हुई पूरी घटना
CCTV में कैद हुई पूरी घटना

शहर में इन दिनों एक सिरफिरे युवक के आतंक से लोग परेशान हैं. यह युवक शहर भर की खड़ी बाइकों को निशाना बनाता है. पहले यह युवक खड़ी मोटर साइकिल की पेट्रोल नली काटता है और फिर गाड़ी में आग लगाकर भाग जाता है. सनकी युवक की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. 

युवक का आग लगाने वाला वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो विदिशा पुलिस एक्शन मोड में आ गई. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अब युवक की तलाश की जा रही है. 

ये भी पढ़ें- रीवा: जंगल में दो नाबालिग चचेरी बहनों से गैंगरेप, वीडियो वायरल होने पर पांच गिरफ्तार

पिछले कुछ दिनों से शहर में बाइक के जलने की घटनाएं सामने आ रहीं थीं. लोग समझ रहे थे बाइक में कोई टेक्निकल फॉल्ट की वजह से ऐसा हुआ होगा. जब यह घटनाएं बढ़ने लगी और इसके बाद युवक का वीडियो वायरल हुआ तो लोगों को पता चला कि बाइक में आग लगने की घटना आम नहीं थी. बल्कि उनके वाहनों को सिरफिरे युवक ने निशाना बनाया.

ivp4ov9

युवक की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है

सीसीटीवी फुटेज में युवक का चेहरा साफ नजर आ रहा है. वीडियो में युवक पूरी प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम देता दिख रहा है.

ये भी पढ़ें- खंडवाः साइबर फ्रॉड का नया तरीका- गर्भवती महिलाओं को बना रहे अपना निशाना

इस पूरे मामले में पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज कर ली गई है. कोतवाली टीआई आशुतोष सिंह राजपूत ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com