विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2026

VIDEO: मेले में चले बेल्ट और बैट, युवकों के बीच जमकर हुई लात-घूंसों की बरसात, वीडियो वायरल   

विदिशा मेले में बच्चों के पुराने झगड़े से शुरू हुआ मामला बड़ों के हस्तक्षेप के बाद मारपीट में बदल गया. बेल्ट और बेसबॉल बैट से हमला करते युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.

VIDEO: मेले में चले बेल्ट और बैट, युवकों के बीच जमकर हुई लात-घूंसों की बरसात, वीडियो वायरल   

मध्य प्रदेश के विदिशा के प्रसिद्ध मेले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. मेले की रौनक अचानक दहशत में बदल गई और मारपीट की घटना कैमरे में कैद हो गई. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.  
  
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मेले में कुछ लोग आपस में उलझते नजर आ रहे हैं. यह विवाद धक्का-मुक्की से शुरू हुआ था और फिर कुछ ही देर में मारपीट में बदल गया. फिर क्या था युवकों में जमकर बेल्ट और बेसबॉल बैट के साथ थप्पड़ और लात-घूंसे चले. पुलिस के अनुसार यह विवाद बच्चों के पुराने झगड़े को लेकर शुरू हुआ था, लेकिन बड़ों के हस्तक्षेप के बाद मामला और बिगड़ गया और मेले का माहौल तनावपूर्ण हो गया. 

दहशत में आए लोग

अचानक मेले में हुई मारपीट के कारण घूमने पहुंचे लोग और दुकानदार दहशत में आए गए. लोग बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए. इस दौरान कुछ लोगों ने मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया. 

पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई की   

सीएसपी अतुल सिंह ने बताया कि मेले में बच्चों के पुराने विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था, जो बाद में मारपीट में बदल गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है. 

VIDEO: महिला सरपंच से बदसलूकी, पौधरोपण के दौरान युवकों ने दुपट्टा खींचा, गाली-गलौज की; वीडियो वायरल

VIDEO: हाथ में हथियार, दवे पांव एंट्री और फिर भगवान को प्रमाम, संकटमोचन हनुमान मंदिर में चोरी का CCTV देखिए
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close