शराब की लत और पारिवारिक कलह ने एक पूरे परिवार को खत्म कर दिया। नैला चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बिरपोनी गांव में एक पिता ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ जहर खाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि पति की शराब की लत से परेशान होकर पत्नी एक हफ्ते पहले मायके चली गई थी।