मध्य प्रदेश के गुना शहर में पांच बहनें अपनी मां के साथ मिलकर एक फूड स्टॉल (वेफल स्टॉल) चलाती हैं। हाल ही में एक मनचले ने उनकी छोटी बहन और अन्य बच्चों के साथ अश्लील हरकतें की और विरोध करने पर गालियां दीं। इन दिलेर बहनों ने डरने के बजाय उस मनचले को सबक सिखाया और उसकी जमकर धुनाई कर दी।