श्री पंच निर्मोही अणि अखाड़े के महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज की कार पर अज्ञात युवकों ने पत्थराव कर दिया. घटना मंगलवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे की है. पथराव से कार के शीशे टूट गए. महामंडलेश्वर ने हमले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों का पता लगा रहे हैं.