Koria Crime News: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के नौगई गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां रेत कारोबार को लेकर हुए विवाद में भाजपा के पूर्व नेता की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक, उनके घर के सामने खड़ी कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. घटना के वक्त पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष कार में ही मौजूद थे. फिलहाल सोनहत क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.