Raisen News : Silwani में वन विभाग की दबिश के बाद विवाद, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
रायसेन के सिलवानी में वन्य प्राणी के अवशेष मिलने के बाद वन विभाग की कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया। विभाग के मुताबिक, खेत के पास नीलगाय के शिकार से जुड़े अवशेष मिले थे, जिसके बाद डॉग स्क्वाड की मदद से जांच की गई और संदिग्धों के घर पूछताछ के लिए टीम पहुंची। वहीं परिवार ने जबरन फंसाने और घर की तलाशी के दौरान कार्रवाई पर आपत्ति जताई है। वन विभाग ने शासकीय कार्य में बाधा का आवेदन दिया है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच कर रही है।
#raisen, #raisennews, #silwani, #madhyapradesh, #mpnews, #forestdepartment, #wildlifecrime, #nilgai, #wildlifeprotection, #dog squad, #forestraid, #policeinvestigation, #localnews, #hindinews, #ndtvindia
ndtv_news