Agar Malwa Bird Flu : एक साथ 30 कौओं की मौत से हड़कंप, प्रशासन अलर्ट, Bhopal भेजे गए सैंपल

  • 1:37
  • प्रकाशित: नवम्बर 23, 2026
Agar Malwa Bird Flu : एक साथ 30 कौओं की मौत से हड़कंप, प्रशासन अलर्ट, Bhopal भेजे गए सैंपल मध्य प्रदेश के आगर मालवा में एक साथ 25 से 30 कौओं की मौत का मामला सामने आया है। कई कौए घायल और गंभीर हालत में भी मिले हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन, पशु चिकित्सा विभाग, वन विभाग और नगरपालिका की टीमें अलर्ट हो गई हैं। पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मृत और बीमार पक्षियों के सैंपल एकत्र किए हैं। इन्हें जांच के लिए भोपाल की हाई सिक्योरिटी लैब भेजा जा रहा है। फिलहाल बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों का कहना है कि लैब रिपोर्ट आने के बाद ही कौओं की मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। गौरतलब है कि करीब दो साल पहले भी इस क्षेत्र में पक्षियों की मौत के बाद सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। #agarmalwa #madhyapradesh #birdflu #crowdeaths #birdflualert #mpnews #animalhealth #veterinarydepartment #bhopal #labtesting #breakingnews #latestnews #shorts #ytshorts #viral ndtv_news

संबंधित वीडियो