Bhopal Bulldozer | Indore Double Murder | Accident | Omkareshwar Boat | Bird Flu | MP Rain Alert

  • 27:06
  • प्रकाशित: नवम्बर 23, 2026
Bhopal Janta Quarters Bulldozer | Indore Double Murder | Navi Mumbai Fire | Budgam Building Fire | Damoh Fight News | Guna Jeep Accident | Rewa Women Fight | Omkareshwar Boat Fire | Agar Malwa Bird Flu Alert | MP Rain Alert | Shivpuri Fish Truck Accident | Katni Bus Accident | Dhar Chinese Manjha | Raisen Forest Department Dispute | MP DGP Extension | Ujjain Harihar Milan | Khade Hanuman Temple Scanning मध्य प्रदेश और देश की बड़ी खबरें। भोपाल के ऐशबाग में 600 जर्जर जनता क्वार्टरों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी, इंदौर में 50 लाख रुपये के विवाद में पिता और बहन की हत्या का सनसनीखेज मामला और नवी मुंबई के तुर्भे MIDC में भीषण आग की खबर। जम्मू-कश्मीर के बडगाम में तीन मंजिला इमारत में आग से नुकसान, दमोह में उधारी के विवाद में दो गुटों के बीच मारपीट और गुना में तेज रफ्तार जीप से कई वाहनों को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। रीवा में पति के कथित अफेयर को लेकर दो महिलाओं के बीच सड़क पर मारपीट का वीडियो वायरल है। ओंकारेश्वर में परिक्रमा पर जा रही नाव के इंजन में आग लगी, लेकिन समय रहते यात्रियों को बचा लिया गया। आगर मालवा में 25 से 30 कौओं की मौत के बाद बर्ड फ्लू की आशंका के चलते सैंपल भोपाल भेजे गए हैं। मध्य प्रदेश के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। शिवपुरी में मछलियों से भरा ट्रक पलटने के बाद सड़क पर मछलियां लूटने की होड़ लग गई। कटनी में बस और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत और एक घायल हुआ। धार में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से 13 साल का किशोर घायल हो गया। रायसेन के सिलवानी में वन्यजीव के अवशेष मिलने के बाद वन विभाग और स्थानीय परिवार के बीच विवाद, मध्य प्रदेश के DGP कैलाश मकवाना के संभावित सेवा विस्तार की चर्चा भी सुर्खियों में है। धर्मनगरी उज्जैन में भगवान महाकाल और भगवान विष्णु का हरिहर मिलन हुआ। वहीं सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा की तकनीकी स्कैनिंग को लेकर सवाल उठे हैं। देखिए मध्य प्रदेश, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रीवा, दमोह, सतना, आगर मालवा और देशभर की तमाम बड़ी खबरें एक साथ। #mpnews, #bhopalnews, #indorenews, #ujjainnews, #madhyapradesh, #breakingnews, #navimumbainews, #damohnews, #rewanews, #birdflu, #roadaccident, #crime news, #weatheralert, #hindinews, #latestnews ndtv_news

संबंधित वीडियो