Indore Bulldozer Action : मकानों पर कार्रवाई की आशंका, Krishna Bagh में आज हो सकती है बड़ी कार्रवाई
इंदौर के कृष्णा बाग क्षेत्र में प्रशासनिक कार्रवाई की तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर निगम की टीम ने एक दिन पहले अनाउंसमेंट कर मार्किंग में आए मकानों को खाली करने के लिए कहा था। आज सुबह पुलिस और अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। कार्रवाई की आशंका के बीच रहवासी अधिकारियों से मकान नहीं तोड़ने और सामान खाली करने के लिए अतिरिक्त समय देने की मांग कर रहे हैं। आज प्रशासन की ओर से कार्रवाई किए जाने की संभावना है।
#indore, #indorenews, #krishnabagh, #bulldozeraction, #mpnews, #madhyapradesh, #indoreadministration, #municipalcorporation, #demolitiondrive, #breakingnews, #mpbreakingnews, #policeaction, #administration, #groundreport, #ndtvindia
ndtv_news