Gwalior Truck Bike Accident : आगरा-झांसी हाईवे पर ट्रक-बाइक की भीषण टक्कर, एक की मौत, 3 घायल
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आगरा-झांसी नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। आतरी थाना क्षेत्र में ट्रक और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। बाइक पर पति-पत्नी और उनकी दो बच्चियां सवार थीं। हादसे में बाइक चला रहे कमल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी सीमा और दोनों बच्चियां घायल हो गईं। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बच्ची की हालत में सुधार बताया जा रहा है, जबकि बाकी घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
#gwaliornews, #gwalior, #gwalioraccident, #truckaccident, #bikeaccident, #roadaccident, #mpnews, #madhyapradesh, #agharjhansihighway, #nationalhighway, #breakingnews, #accidentnews, #mpcrime, #road safety, #ndtvindia
ndtv_news