Bhopal Fraud Case : पति-पत्नी पर 30 करोड़ की ठगी का आरोप, 65 से ज्यादा लोग बने शिकार । MP NEWS
भोपाल में पति-पत्नी पर सस्ते मकान, प्लॉट और फ्लैट दिलाने के नाम पर 65 से ज्यादा लोगों से करीब 25 से 30 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप है। आरोपी संदीप रमतानी और उसकी पत्नी संगीता से पूछताछ में 20 से ज्यादा बैंक खातों की जानकारी सामने आई है। जांच में 5 राज्यों के 15 शहरों में ठिकाने मिलने की बात भी सामने आई है। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस अब बैंक खातों के लेनदेन की जांच और अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देने की तैयारी कर रही है।
#bhopal, #bhopalnews, #fraudcase, #30crorefraud, #propertyfraud, #realestatefraud, #scamnews, #madhyapradesh, #mpnews, #policeinvestigation, #husbandwifefraud, #bankaccounts, #breakingnews, #crime news, #ndtvindia
ndtv_news