Bhopal Ashbagh Bulldozer Action : 599 जनता क्वार्टरों पर बुलडोजर, मकानों को तोड़ने पहुंचा प्रशासन
भोपाल के ऐशबाग स्थित 599 जर्जर जनता क्वार्टरों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू हो गई है। हाई कोर्ट से ध्वस्तीकरण पर रोक नहीं मिलने के बाद हाउसिंग बोर्ड, जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने सुबह 5 बजे से कार्रवाई शुरू की। 10 पोकलेन मशीनों की मदद से करीब 40 साल पुराने क्वार्टर ढहाए जा रहे हैं। इन मकानों में करीब 3,000 लोग रहते थे। पुनर्निर्माण के दौरान पात्र आवंटियों को ₹1,400 मासिक किराया देने की बात सामने आई है। क्वार्टर नंबर 865 पर फिलहाल रोक है।
#bhopal, #bhopalnews, #ashbagh, #jantak quarters, #bulldozeraction, #demolitiondrive, #madhyapradesh, #mpnews, #housingboard, #highcourt, #ewsquarters, #policeforce, #civicbody, #breakingnews, #ndtvhindi
ndtv_news