Cyclone Effect in Chhattisgarh : राजनांदगांव में चक्रवात का असर, खेतों में गिरी धान की फसल
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में चक्रवात के असर से मौसम का मिजाज बदल गया है। पिछले तीन दिनों से आसमान में काले बादल छाए हैं और कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं। इसका असर खेतों में खड़ी धान की फसल पर दिखाई दे रहा है। कई जगह फसल गिर गई है और खेतों में पानी भर गया है। फसल की कटाई नहीं कर पाए किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं जिला प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।
#rajnandgaon, #chhattisgarh, #cgnews, #rajnandgaonnews, #cycloneeffect, #cyclone, #weatherupdate, #farmers, #paddycrop, #cropdamage, #farmersproblem, #heavywind, #rainalert, #madhyapradeshnews, #ndtvindia
ndtv_news