Lawrence Bishnoi Gang MP STF SIT Operation: मध्य प्रदेश में संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. STF और SIT की संयुक्त कार्रवाई में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े एक सक्रिय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. यह गिरोह फोन कॉल और व्हाट्सएप के जरिए व्यापारियों को धमकाकर करोड़ों रुपये की रंगदारी मांग रहा था. आरोप है कि गैंग के लिए व्यापारी और उनके घरों की रेकी कर वीडियो बनाए गए और फिर विदेश से धमकी भरे कॉल किए गए. इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड आनंद मिश्रा बताया जा रहा है, जिसके तार गैंग के कुख्यात सदस्य हैरी बॉक्सर से जुड़े हैं. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है.