MP Crime News: पहली घटना जबलपुर की है, जहां बेलगाम बदमाशों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए बीच सड़क पर, भारी ट्रैफिक के बीच एक बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर भी बाइक पर सवार थे और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। यह पूरी सनसनीखेज वारदात सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरी घटना ग्वालियर की है, जहाँ पड़ोसियों के बीच मामूली विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। विवाद के दौरान जमकर फायरिंग हुई, जिससे हाईवे पर भगदड़ मच गई। वारदात के बाद हमलावर सरेआम हथियार लहराते हुए फरार हो गए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। #CrimeNews #MadhyaPradesh #JabalpurMurder #GwaliorFiring #LawAndOrder #MPCrime #BreakingNews #CCTVFootage #GunViolence #JungleRaj #CrimeUpdate #IndiaNews