Lung Infection Death: क्षेत्रफल के हिसाब से अशोकनगर जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत में से एक कदवाया पंचायत बलुआ पत्थर कारीगरों के नाम से जाना जाता था, लेकिन वर्तमान में कदवाया गांव अब विधवाओं के गांव के नाम से कुख्यात हो चुका है, जहां ज्यादातर परिवार मुखिया विहीन है, क्योंकि पत्थर तरासने के काम में हुए फेफड़ों के संक्रमण से उनकी मौत हो चुकी है