Dhamtari Truck Fire : ट्रक बना आग का गोला, लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान । Chhattisgarh News

  • 1:12
  • प्रकाशित: नवम्बर 23, 2026
Dhamtari Truck Fire : ट्रक बना आग का गोला, लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान । Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ के धमतरी और बालोद जिले की सीमा के पास पुरूर नेशनल हाईवे पर चलते 16 चक्का ट्रक में भीषण आग लग गई। ट्रक में लोहा लोड था, जिसे नारायणपुर के छोटे डोंगर से रायपुर ले जाया जा रहा था। आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 80 प्रतिशत ट्रक जलकर खाक हो गया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि ड्राइवर और कंडक्टर सुरक्षित हैं। #dhamtari, #balod, #chhattisgarh, #cgnews, #truckfire, #truckaccident, #fireincident, #highwayfire, #nationalhighway, #firebrigade, #shortcircuit, #narayanpur, #breakingnews, #latestnews, #ndtvindia ndtv_news

संबंधित वीडियो