Bhopal Bulldozer Action : Aishbagh में 599 जनता क्वार्टरों पर बुलडोजर, नए फ्लैट बनाने की तैयारी
भोपाल के ऐशबाग में जनता क्वार्टरों पर नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन देखने को मिला। सुबह 5 बजे से शुरू हुई कार्रवाई में 400 से ज्यादा क्वार्टर ध्वस्त कर दिए गए। कुल 599 जर्जर क्वार्टरों को तोड़ने का आदेश है। हाई कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद जिला प्रशासन, नगर निगम और हाउसिंग बोर्ड की टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की। मध्यप्रदेश पुनर्विकास नीति 2022 के तहत यहां आधुनिक सुविधाओं वाली बहुमंजिला इमारतें बनाई जाएंगी। वैध आवंटियों को पुराने मकानों से 20 प्रतिशत बड़े फ्लैट देने और तब तक किराए की राशि खाते में भेजने का प्रशासन ने दावा किया है।
#bhopal, #bhopalnews, #aishbagh, #jantquarters, #bulldozeraction, #demolitiondrive, #madhyapradesh, #mpnews, #mpgovernment, #housingboard, #highcourt, #redevelopment, #bhopalbulldozer, #latestnews, #ndtvindia
ndtv_news