Constitution Day : संविधान दिवस पर BJP का कांग्रेस पर हमला, Arun Sao ने Baba Ambedkar का किया जिक्र
संविधान गौरव दिवस को लेकर BJP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव ने डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान निर्माण में योगदान को याद किया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने बाबा साहेब को भारत रत्न नहीं दिया, जबकि आज कांग्रेस संविधान बचाने की बात करती है। अरुण साव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया, ताकि संविधान निर्माण में बाबा साहेब के योगदान और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।
#constitutionday, #arunsao, #baba saheb, #drambedkar, #bjp, #congress, #chhattisgarh, #cgnews, #constitutionofindia, #constitutiongauravdiwas, #politicalnews, #bjpconference, #ambedkar, #latestnews, #ndtvindia
ndtv_news