Chhattisgarh News: बिलासपुर के वेदांता शक्ति पावर प्लांट में हुए दर्दनाक हादसे की जाँच को लेकर आज संभाग आयुक्त कार्यालय में जन सुनवाई आयोजित की गई है। सक्ती जिले में स्थित इस प्लांट में बीती 14 अप्रैल को एक बड़ी दुर्घटना हुई थी, जिसकी जांच के लिए कमिश्नर सुनील जैन के नेतृत्व में एक विशेष जाँच टीम का गठन किया गया है। आज की इस सुनवाई में प्रभावित पक्ष और प्लांट के कर्मचारी बड़ी संख्या में अपनी बात रखने पहुंचे हैं। जाँच टीम हादसे के कारणों और इसके लिए जिम्मेदार पहलुओं पर विस्तार से सुनवाई कर रही है। इस वीडियो में देखें कि जन सुनवाई के दौरान क्या माहौल रहा और प्रभावितों की क्या मांगें हैं। #VedantaPlantAccident #BilaspurNews #VedantaPowerPlant #JanSunwai #ChhattisgarhNews #ShaktiDistrict #IndustrialAccident #CommissionerBilaspur #JusticeForWorkers #VedantaHearing