Bemetara Double Murder Case: त्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम घोरेघाट में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। घरेलू विवाद के बाद एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी भाभी और भतीजी की हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है और उस पर पहले भी गंभीर आरोप लग चुके हैं।