विज्ञापन
This Article is From Dec 25, 2023

उज्जैन में लगेगी विश्व की पहली वैदिक घड़ी, लखनऊ में हो रही है तैयार

नगर निगम वैदिक घड़ी के लिए चिंतामन गणेश मंदिर मार्ग स्थित वैधशाला परिसर पर टावर बनवा रहा है. यहां सम्राट विक्रमादित्‍य शोध पीठ द्वारा इस घड़ी को लगाया जाएगा और आगामी 2 अप्रैल को हिंदू नव वर्ष चैत्र प्रतिपदा के दिन लोकार्पण किया जाएगा.

उज्जैन में लगेगी विश्व की पहली वैदिक घड़ी, लखनऊ में हो रही है तैयार
उज्जैन में लगेगी वैदिक घड़ी

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के उज्जैन (Ujjain) में विश्व की पहली वैदिक घड़ी लगेगी. ये घड़ी हर पल मूहर्त और काल की गणना करेगी. इस घड़ी को उत्तर प्रदेश के लखनऊ (Lucknow) में तैयार किया जा रहा है. अब तक हम सभी ने नॉर्मल घड़ी से लेकर डिजिटल वॉच तक देखी है और जल्द ही हम उज्जैन की जीवाजी वैध शाला में वैदिक घड़ी देखेंगे.

लखनऊ में बनाई जा रही है ये घड़ी

इस घड़ी को डिजिटल तकनीक से लखनऊ में बनाया जा रहा है. इस ग्रीन विच टाइम जोन के 24 घंटों को 30 मुहूर्त (घटी) में बांटा गया है. जिससे ब्रह्म मुहूर्त, राहु काल आदि का पता चल सकेगा. इसे नए साल पर स्थापित किए जाने की संभावना है. दरअसल प्राचीन काल से उज्जैन काल गणना का केंद्र रहा है. इसलिए नगर निगम द्वारा चिंतामन गणेश मंदिर मार्ग स्थित वैधशाला परिसर वैदिक घड़ी के लिए टावर बनाया जा रहा है. यहां सम्राट विक्रमादित्‍य शोध पीठ द्वारा इस घड़ी को लगाया जाएगा और आगामी 2 अप्रैल को हिंदू नव वर्ष चैत्र प्रतिपदा के दिन लोकार्पण किया जाएगा.

ये भी पढ़ें Gwalior :पत्नी कर रही थी मोबाइल पर बात, पति को हुआ ये शक और फिर उठा लिया खौफनाक कदम

डिजीटल तकनीकी से बनाई जा रही है घड़ी

खास बात यह है की यह वैदिक घड़ी को लखनऊ में संस्था आरोहण द्वारा डिजिटल तकनीक से बनाया जा रहा है. यह घड़ी इंटरनेट और जीपीएस से जुड़ी होगी. इसे ग्रीन विच टाइम जोन के 24 घंटों को 30 मुहूर्त (घटी) में बांटा गया है, जिससे इसका उपयोग मुहूर्त (ब्रह्म मुहूर्त, राहु काल आदि) की गणना और समय से संबंधित अन्य कामों में भी किया जा सकेगा.


ये भी पढ़ें CM मोहन यादव ने की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दी शुभकामनाएं

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com