विज्ञापन
Story ProgressBack

CM मोहन यादव ने की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दी शुभकामनाएं

मोहन यादव ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की. मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद यादव की बिरला से यह पहली मुलाकात थी.

Read Time: 3 min
CM मोहन यादव ने की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दी शुभकामनाएं
दिल्ली में सीएम मोहन यादव ने की राष्ट्रपति से मुलाकात

President Droupadi Murmu: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu), लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) और केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) से मुलाकात की और इस दौरान राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर उनसे चर्चा की. बिरला ने इस मुलाकात के दौरान विश्वास जताया कि यादव अपनी 'प्रगतिशील सोच' से मध्य प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे.

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि यादव ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल तथा सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की. इसके मुताबिक, यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं और खेलों को अभूतपूर्व प्रोत्साहन दिया जा रहा है और मध्य प्रदेश सरकार भी इसी दिशा में आगे बढ़ रही है. 

यह भी पढ़ें : जल जीवन मिशन: झर-झर की जगह आ रहा बूंद-बूंद पानी! एक डिब्बा भरने के इंतजार में बीत रहा पूरा दिन

खेल मंत्री ने किया पूर्ण सहयोग का वादा

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में प्रदेश सरकार खेल की विभिन्न विधाओं में स्टेडियम और अन्य खेल अधोसंरचना विकसित कर युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करेगी. ठाकुर ने इस संबंध में यादव को आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार खेलों के मामले में राज्य सरकार का पूर्ण सहयोग करेगी. यादव ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की. मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद यादव की बिरला से यह पहली मुलाकात थी. 

यह भी पढ़ें : MP में कल हो सकता है मोहन कैबिनेट का विस्तार, नए मंत्री ले सकते हैं शपथ, तैयारी शुरू

मुख्यमंत्री ने की राष्ट्रपति से मुलाकात

बयान में कहा गया, 'बिरला ने मुख्यमंत्री यादव को नए पद व दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं और विविध विषयों पर चर्चा की तथा विश्वास व्यक्त किया कि वह अपनी प्रगतिशील सोच से मध्य प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे.' राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा गया कि यादव ने मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की.

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
NDTV Madhya Pradesh Chhattisgarh
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Close