विज्ञापन
This Article is From Jul 16, 2025

Vegetable Prices Hike: सब्जियों के दाम छू रहे हैं आसमान, किसानों ने जताईं खुशी... ग्राहक हो रहे परेशान

Vegetable Prices Hike: सब्जियों के दाम बढ़ने से किसानों के चेहरे पर खुशी है तो गृहणियों के चेहरे पर है मायूसी छा गई है.

Vegetable Prices Hike: सब्जियों के दाम छू रहे हैं आसमान, किसानों ने जताईं खुशी... ग्राहक हो रहे परेशान

MP Vegetable Prices Hike: मध्य प्रदेश के थोक और फुटकर मंडियों में सब्जियों की कीमत बढ़ गई है. प्रदेश में हरी सब्जियां पिछले महीने की तुलना में इस महीने 40 फीसदी तक महंगी हो गई हैं, जिससे कई सब्जियां आम लोगों की थाली से बाहर हो गई हैं. कोई भी सब्जी 50 रुपये किलो नीचे नहीं बिक रही है. कटनी जिले के सब्जी मंडी में टमाटर के दाम 70 से 80 रुपये किलो हो गए हैं. तो वहीं करेला की कीमत 50 रुपये हो गई है. हालांकि सब्जियों के दाम बढ़ने से कटनी जिले के किसानों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रहा है, क्योंकि किसानों को उनकी उपज का ज्यादा मूल्य मिल रहा है.

50 रुपये किलो से नीचे नहीं बिक रही कोई सब्जी

करेला जो पिछले महीने 20 रुपये किलो बिक रहा था... वहीं अब इसके दाम 50 रुपये किलो हो गए हैं. इसी तरह भिंडी, बरबटी, टमाटर, धनियां के भाव भी अच्छे हो गए है. हालांकि बारिश में सब्जियां जल्दी खराब होने लगती हैं, जो किसानों के लिए चुनौती है.

एनडीटीवी के संवाददाता राम बिहारी गुप्ता ने कृषि उपज मंडी में सब्जी किसानों और व्यापारियों से बात की. महिला दुकानदार ने बताया कि सभी सब्जियों के दाम बढ़े हुए है मिर्ची है धनियां, बरबटी, कुंदरू सभी के दाम बढ़े हुए है.

दुकानदारों के चेहरों पर छाई मायूसी

वहीं सब्जी खरीदने आये सब्जी विक्रेता मिथुन ने बताया कि किसानों को इस समय सोने के दाम मिल रहे हैं और दुकानदार कबाड़ हो गए हैं. उन्हें मंहगे दामों में खरीदकर ग्राहकों को उतने ही दाम पर बेचने की मजबूरी होती है.

किसान भूरेलाल ने बताया कि वो भिंडी लेकर आये हैं, जो 40 रुपये किलो बिक रहा है. उन्हें भिंडी से अच्छे दाम मिल रहे हैं. धनिया बेच रहे किसान गुलाब कुशवाहा ने बताया कि धनियां 60 रुपये किलो बिक रहा है. वो 60 रुपये ही खरीदे हैं. इस समय उन्हें ज्यादा कीमत नहीं मिल रही है.

सब्जियों के दाम बढ़ने से किसान बेहद खुश

करेला बेच रहे किसान विकास ने बताया कि करेला 50 रुपये किलो बिक रहा है. अभी लागत भी लग रहा है और सड़ ज्यादा रहा है. इसलिए मुनाफा नहीं हो रहा है. उन्होंने बताया कि पहले करेला 20 रुपये किलो था, लेकिन अब 50 रुपये किलो बिक रहा है. कुम्हड़ा बेच रहे किसान कमलेश सोनकर ने बताया कि 15 रुपये किलो कुम्हड़ा बिक रहा है. पहले 10 रुपये किलो बिकता था यानी पहले से अब ज्यादा दाम मिल रहे हैं.

ये भी पढ़े: MP के इस जिले में हैं सबसे कम पढ़े-लिखे लोग ! कहलाता है भारत का कम साक्षर जिला, विकास से नहीं है दूर-दूर का नाता

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com