विज्ञापन
This Article is From Sep 04, 2025

उमंग सिंघार ने फिर दोहराई 'आदिवासी हिंदू नहीं होते' वाली बात, बोले- दिक्कत क्या है?

Umang Singhar Statement on Adivasi People: मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक बार फिर कहा है कि आदिवासी हिंदू नहीं होते हैं. उनका कहना है कि आदिवासियों की अपनी रीति, नीति और संस्कृति होती है, जो प्रकृति से जुड़ी हुई है.

उमंग सिंघार ने फिर दोहराई 'आदिवासी हिंदू नहीं होते' वाली बात, बोले- दिक्कत क्या है?

मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक बार फिर कहा है कि आदिवासी हिंदू नहीं होते. इस मामले पर बढ़ते विवाद के बाद कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा (BJP) और आरएसएस (RSS) हम आदिवासियों को हिंदू बनाना चाहती है. सिंघार ने कहा, मैंने यह कई बार कहा कि आदिवासी हिंदू नहीं होते हैं. मैंने कई बार यह बयान दिया है, मेरी स्पष्ट मान्यता है और आस्था है और यही आदिवासी समाज की भावना है.

उमंग सिंघार ने आगे कहा कि आदिवासी समाज की अपने रीति होती है, प्रकृति और रिवाज होते हैं. अगर आदिवासी समाज अपनी रीति, नीति, संस्कृति की बात करें तो बीजेपी को बुरा क्यों लगता है. इतिहास गवाह रहा है ऐसे देश के मूल निवासी आदिवासी रहे हैं. क्या RSS हमें प्रकृति पूजा से रोकना चाहती है. हम फसलों की पूजा करते हैं. पेड़ पौधों की पूजा करते हैं तो बीजेपी को क्या दिक्कत होती है?

हम किसी का अनादर नहीं करते- सिंघार

हम किसी धर्म का अनादर नहीं कर रहे. मैं हिंदू धर्म को मानता हूं, लेकिन भाजपा अपने एजेंडे को चलाना चाहती है. आरएसएस में आज तक का आदिवासी मूल का सरसंचालक नहीं बनाया गया.

संविधान में परिभाषित किया गया है जो आदिकाल से वास कर रहे हैं वह आदिवासी हैं. बीजेपी और संघ हमको हिंदू बनाना चाहते हैं. हर समाज को अपने सामाजिक सांस्कृतिक धरोहर को आगे बढ़ना और बचाना अधिकार है. कल मैंने आदिवासी समाज के कार्यक्रम में यह बयान दिया था. भाजपा हमेशा मुद्दों से भटकाती है.

मछली परिवार को लेकर भी बोले

मछली परिवार को लेकर पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल के पोस्ट पर उमंग सिंघार ने कहा कि प्रदेश में मछली-मछली का खेल चल रहा है. करोड़ों की ड्रग्स पकड़ी जा रही है. एक बार फिर बीजेपी नेताओं के साथ मछली के संबंधों का ट्वीट सामने आया है. बीजेपी के नेताओं से ड्रग माफियाओं का संबंध है, क्या बीजेपी संरक्षण दे रही है. जो ड्रग्स का धंधा करते हैं उनसे बीजेपी के नेताओं के संबंध की जांच होनी चाहिए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com