UPSC Exam Result 2025: शुक्रवार को घोषित भारतीय प्रशासनिक सेवा (UPSC) 2025 की चयन परीक्षा के परिणाम में सतना की बेटी भूमिका जैन ने तीन साल की अथक मेहनत और अपने तीसरे प्रयास में 331वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. इस उपलब्धि के साथ ही उन्हें भारतीय राजस्व सेवा (IARS) में सेवाएं देने का अवसर मिलेगा. भूमिका की सफलता से परिवार, मित्रों और शहरवासियों में खुशी का माहौल है.
ये भी पढ़ें-अंधेरे को चीरकर अक्षत बलदवा ने रचा इतिहास: 100% ब्लाइंडनेस के बावजूद UPSC में हासिल की 173वीं रैंक
तीसरे प्रयास में भूमिका जैन ने परीक्षा में हासिल की 331वीं रैंक
कृष्णनगर निवासी कपड़ा व्यवसायी मनोज जैन और सृष्टि जैन की बेटी भूमिका जैन ने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर सिविल सेवा परीक्षा में बड़ा मुकाम हासिल किया. भूमिका ने अपने तीसरे प्रयास सफलता 331वीं रैंक हासिल की है. अपनी सफलता को लेकर उत्साहित भूमिका ने बताया कि पहले प्रयास के दौरान उन्होंने कोचिंग का सहारा लिया, लेकिन बाद के प्रयासों में उन्होंने सेल्फ स्टडी कर परीक्षा की तैयारी की.
'न सोशल मीडिया से दूरी बनाई, न ही परिवार से अलगाव रखा'
बकौल भूमिका, यूपीएससी की परीक्षा में सफलता के लिए नियमितता सबसे महत्वपूर्ण है. मौ प्रतिदिन लगभग 9 घंटे पढ़ाई करती थीं और अपने लक्ष्य पर पूरी तरह केंद्रित रहती थीं. सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के दौरान न तो मैंने सोशल मीडिया से दूरी बनाई और न ही परिवार से अलगाव रखा. मेरा मानना है कि परीक्षा में सफलता के लिए एक संतुलित जीवनशैली और सकारात्मक माहौल ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
ये भी पढ़ें-रूपल जायसवाल की IAS सक्सेस स्टोरी: वकालत छोड़ी, असफलता से लड़ी, अब UPSC क्रैक कर बनेगी कलेक्टर
'लक्ष्य स्पष्ट हो और नियमित अभ्यास करने से मिलती है मंजिल'
भूमिका का कहना है कि, अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और नियमित अभ्यास किया जाए तो किसी भी मंजिल को हासिल किया जा सकता है. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के समर्थन, परिवार के सहयोग और अपनी निरंतर मेहनत को दिया है. भूमिका की इस उपलब्धि से सतना जिले के युवाओं को भी प्रेरणा मिली है। शहर के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.
ये भी पढ़ें-UPSC में बजा MP का डंका: ईशान, आस्था, अभिषेक, अनुराग, प्रिया और चितवन में कौन बनेगा IAS, IFS, IPS?