विज्ञापन

Good News: गेहूं की सरकारी खरीद के दौरान MP के किसानों को प्रति क्विंटल मिलेगा 40 रुपए का बोनस

Wheat Procurement: शुक्रवार को इंदौर में दौरे पर पहुंचे सीएम मोहन ने गेहूं खरीदी पर 40 प्रति क्विंटल बोनस का ऐलान करते हुए कहा कि, हमारी सरकार ने निर्णय किया है कि हम गेहूं की खरीद के दौरान किसानों को 2,585 रुपए प्रति क्विंटल के एमएसपी के साथ ही 40 रुपए प्रति क्विंटल का बोनस भी देंगे. इस तरह हम किसानों का गेहूं 2,625 रुपए प्रति क्विंटल के दाम पर खरीदेंगे'.

Good News: गेहूं की सरकारी खरीद के दौरान MP के किसानों को प्रति क्विंटल मिलेगा 40 रुपए का बोनस
MP FARMERS WILL GET 40 RUPEE BONUS PER QUINTAL ON WHEAT PROCUREMENT
इंदौर:

Bonus For Gehu Kharidi: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी घोषणा की है. सीएम डॉ. मोहन यादव ने ऐलान किया कि राज्य में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं की सरकारी खरीद के दौरान किसानों को गेंहू खरीदी पर 40 रपए प्रति क्विंटल के मान से बोनस भी प्रदान किया जाएगा.

शुक्रवार को इंदौर में दौरे पर पहुंचे सीएम मोहन ने गेहूं खरीदी पर 40 प्रति क्विंटल बोनस का ऐलान करते हुए कहा कि, हमारी सरकार ने निर्णय किया है कि हम गेहूं की खरीद के दौरान किसानों को 2,585 रुपए प्रति क्विंटल के एमएसपी के साथ ही 40 रुपए प्रति क्विंटल का बोनस भी देंगे. इस तरह हम किसानों का गेहूं 2,625 रुपए प्रति क्विंटल के दाम पर खरीदेंगे'.

ये भी पढ़ें-Bhoomika Jain Success Story: बिना कोचिंग सतना की बेटी ने UPSC परीक्षा में लहराया परचम, तीसरे प्रयास में रचा इतिहास, हासिल की 331वीं रैंक

मोहन सरकार ने 2026 को घोषित किया है 'किसान कल्याण वर्ष'

गौरतलब है मोहन सरकार ने 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' घोषित किया है और अन्नदाताओं के हित में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं. इसी क्रम में सीएम ने बताया कि गेहूं की सरकारी खरीद के लिए किसानों के पंजीयन की आखिरी तारीख 7 मार्च से बढ़ाकर 10 मार्च कर दी गई है. वहीं, सरकार सिंचाई के लिए किसानों को दिन के वक्त बिजली मुहैया कराने का प्रयास करेगी, ताकि रात में सिंचाई के कारण अन्नदाताओं की मुश्किलें कम हों.

सीएम ने 'सिविल सेवा में सफल हुए एमपी के प्रतियोगियों दी बधाई

सीएम डॉ. मोहन यादव ने यूपीएससी की आयोजित 'सिविल सेवा परीक्षा-2025' के परिणाम में भोपाल के ईशान भटनागर के 8वां स्थान और धार जिले के पक्षाल सेक्रेटरी के 8वां स्थान हासिल करने पर प्रसन्नता जताई और उन्हें बधाई दी. सीएम मोहन ने आगे कहा कि दोनों मेधावी युवाओं की यह उपलब्धि सूबे की बढ़ती साख की नजीर पेश करती है.

ये भी पढ़ें-गुना में गाय के बछड़े का धड़ से अलग सिर मिलने से हड़कंप, इंडस्ट्रियल इलाके में बिखरा हुआ मिला सिर और पैर

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close