विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2025

बैतूल में दो भाइयों की बांध में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम; बिना बताए गए थे नहाने

Two brothers died due to drowning : बांध में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई है. इस खबर के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है. पुलिस ने उक्त मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.

बैतूल में दो भाइयों की बांध में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम; बिना बताए गए थे नहाने
Betul Local News : बांध में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत.
बैतूल:

Betul Local News : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में 12 वर्षीय एक लड़के और उसके 10 वर्षीय चचेरे भाई की बांध में डूबने से मौत हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. मुलताई थाना प्रभारी देवकरण दहेरिया ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया कि घटना बृहस्पतिवार दोपहर को हुई.

उन्होंने बताया, “रवि उर्फ ​​पप्पू (12) और कौस्तुभ (10) पास के खेत में गए थे, जहां उनके परिवार के सदस्य बुवाई में लगे हुए थे। लड़के बांध की ओर चले गए और नहाते समय डूब गए. गुरुवार को जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर सावंगी गांव के पास जलाशय से एक शव बरामद किया गया.”

अधिकारी ने बताया कि दूसरा शव शुक्रवार को दिन के समय राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की एक टीम ने बरामद किया. उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें- MP का पशुपालन विभाग हुआ गौपालन विभाग, CM मोहन यादव ने की घोषणा; गाय के दूध को बताया अमृत

ये भी पढ़ें- CBI का इंदौर में एक्शन; ₹183 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी का खुलासा, PNB का सीनियर मैनेजर अरेस्ट

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close