विज्ञापन

Dhar Hospital: धार जिला अस्पताल में तैनात गार्ड पर चाकू से हमला, गंभीर रूप से घायल, बाइक पार्किंग को लेकर हुई थी कहासुनी

Dhar Hospital: धार जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड के बाहर ड्यूटी पर तैनात गार्ड ने अस्पताल आए युवक मनीष राठौर को बाइक निर्धारित पार्किंग में खड़ी करने के लिए कहा था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई. और फिर बाइक सवार ने गार्ड पर चाकू से हमला कर दिया.

Dhar Hospital: धार जिला अस्पताल में तैनात गार्ड पर चाकू से हमला, गंभीर रूप से घायल, बाइक पार्किंग को लेकर हुई थी कहासुनी

Dhar District Hospital: धार के जिला अस्पताल में एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. बाइक पार्किंग को लेकर हुई कहासुनी के बाद एक युवक ने अस्पताल में तैनात गार्ड पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

धार जिला अस्पताल में चाकूबाजी

जानकारी के अनुसार, चिल्ड्रन वार्ड के बाहर ड्यूटी पर तैनात गार्ड मनीष पाटीदार ने अस्पताल आए युवक मनीष राठौर को बाइक निर्धारित पार्किंग में खड़ी करने के लिए कहा था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गुस्से में आरोपी ने अचानक चाकू निकालकर गार्ड पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले में गार्ड के पेट में गहरा घाव हुआ और वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा. आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

पार्किंग विवाद को लेकर गार्ड पर हमला

घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिनमें हमला करने के बाद आरोपी को मौके से भागते हुए देखा जा सकता है. वहीं घायल होने के बावजूद गार्ड ने साहस दिखाते हुए आरोपी का पीछा करने की कोशिश की, जो कैमरे में कैद हुआ है.

आरोपी गिरफ्तार

अस्पताल के डॉक्टर दिलीप कुमार चौधरी के अनुसार, घायल के पेट में गंभीर चोट आई है और प्राथमिक उपचार के बाद उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है.

कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी मनीष राठौर को गिरफ्तार कर लिया गया है.  उसके खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है. इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें: बरगी क्रूज हादसा: जांच के लिए राज्य स्तरीय कमेटी गठित, 15 दिनों में सरकार को सौंपेगी रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com